• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
उटांगन नदी में डूबे 13 लोगों में से पांच के शव मिले, सात की तलाश जारी, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर एसडीएम की गाड़ी पर किया पथराव

उटांगन नदी में डूबे 13 लोगों में से पांच के शव मिले, सात की तलाश जारी, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर एसडीएम की गाड़ी पर किया पथराव

एक का उपचार चल रहा, देर रात तक डीएम, कमिश्नर मौके पर रहे मौजूद

October 3, 2025
in accident, administration, Agra, Cultural, disaster

आगरा। गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के लिए उटंगन नदी में गए 13 लोग डूब गए थे। इनमें से पांच के शव मिल चुके हैं। एक का एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। तीन के शव देर रात तक मिल गए थे। दो शव आज सुबह मिले। आठ लोगों का अभी तक रेस्क्यू टीम के द्वारा सुराग नहीं लगाए जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने ऊंटगिरी व कागारौल चौराहे पर जाम लगा दिया गया। इसके साथ ही एसडीएम की गाड़ी पर पथराव भी किया, जिसमें उनकी गाड़ी का शीशा फूट गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम मौजूद है जो लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। देर रात तक पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

कुशियापुर गांव के लोग गुरुवार दोपहर देवी मूर्तियों को विसर्जन के लिए डूंगरवाला गांव के पास लेकर गए थे। विसर्जन के दौरान 13 लोग उटंगन नदी में डूब गए थे। हादसे में तीन युवकों की मृत्यु हो गई थी। वहीं एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। आज सुबह दो शव और मिले।

मोके पर रेस्क्यू टीम।

शाम साढ़े सात बजे से एसडीआरएफ की टीम ने लापता नौ लोगों की तलाश शुरू की। तलाशी अभियान रातभर जारी रहा, लेकिन लापता लोगों का सुराग नहीं लगा। इससे गुस्साए लोगों ने शुक्रवार  सुबह ऊंटगिरि व कागारौल चौराहे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम की गाड़ी पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने स्थिति को संभाला। इधर आज तड़के सुबह पुलिस अपर आयुक्त राम बदन सिंह फिर से मौके पर पहुंच गए। उनके नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम लापता लोगों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। खबर लिखी जाने तक सांसद राजकुमार चहर भी मौके पर पहुंच गए थे। 

नदी में नाव ले जाती रेस्क्यू टीम।

इधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री योगी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं, साथ ही उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Previous Post

ताजगंज में यमुना में डूबे दो युवक, वीडियो हुआ वायरल

Next Post

विजयादशमी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने किया का शास्त्र एवं शस्त्र पूजन

Related Posts

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

April 28, 2026

आगरा। दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स में मंगलवार शाम बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट से घना धुआं उठता दिखाई दिया। देखते...

Next Post
विजयादशमी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने किया का शास्त्र एवं शस्त्र पूजन

विजयादशमी पर परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने किया का शास्त्र एवं शस्त्र पूजन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को एसटीएफ में पकड़ा

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को एसटीएफ में पकड़ा

January 11, 2024

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

November 30, 2021
11 वर्षीय बालिका को अगवा कर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

11 वर्षीय बालिका को अगवा कर किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

November 16, 2023
प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से:  मुख्यमंत्री

प्रदेश की पहचान बन रही है “वन डिस्ट्रिक्ट–वन मेडिकल कॉलेज” से: मुख्यमंत्री

March 7, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.