• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अन्नू धाकरे ने इंटर और सौम्या ने हाई स्कूल टॉप किया आगरा में

अन्नू धाकरे ने इंटर और सौम्या ने हाई स्कूल टॉप किया आगरा में

April 20, 2024
in Agra, Education, News

आगरा। शनिवार को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित हो गया है। आगरा के कई छात्रों के अच्छे अंक आए हैं। इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 83.2 फीसद रहा। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 94.98 फीसद रहा। जिले में पीएस इंटर कॉलेज भोलपुरा कुंडौल की छात्रा अन्नू धाकरे ने 12वीं में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उसे 97 प्रतिशत नंबर मिले हैं। अन्नू का यूपी में 20वां स्थान है। हाईस्कूल में बीआर इंटर कॉलेज फतेहपुरसीकरी की सौम्या ने 97.17 प्रतिशत नंबर पाकर जिले में टॉप किया है। हाईस्कूल में श्री शिवप्रसाद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अछनेरा के गौरव यादव 96.5 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर और भगवती देवी जैन कन्या इंटर कॉलेज की काजल कुमारी 95.17प्रतिशत नंबर के साथ तीसरे स्थान पर है।

जिले में 10वीं और 12वीं के कुल 1.24 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। यूपी बोर्ड से 10वीं की परीक्षा 64709 और 12 वीं की परीक्षा 59,397 छात्रों ने दी थी। जिले के 171 केंद्रों पर 22 मार्च तक परीक्षा आयोजित की गई थी। जिले में 10वीं में 35518 छात्रों और 29191 छात्राओं ने परीक्षा दी थी। 12वीं में छात्रों की संख्या 35240 और छात्राओं की 24157 थी। जिले से कुल 124106 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। मूल्यांकन 16 से 30 मार्च तक हुआ था।

दसवीं टॉपर सौम्या आईएएस बनना चाहती है। वह अपने नाना के यहां फतेहपुर सीकरी में रहती है। पिछले पांच सालों से उसकी मां गुड़िया देवी पशुपालन कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। पति मुकेश कुमार अलग रहते हैं। सौम्या से छोटा एक भाई और एक बहन है। बहन आठवीं में पढ़ती है और भाई छठवीं में पढ़ता है। सौम्या आईएएस बनकर ऐसे बच्चों की मदद करना चाहती है, जिनके पिता साथ नहीं रहते हैं। वह कहती है कि अपनी मां को अकेले मेहनत करते देखा है।
सौम्या मोबाइल सिर्फ यूट्यूब पर मैथ्स और साइंस के वीडियो देखने के लिए लेती थी। मैथ्स और साइंस वीक थे, इसलिए ज्यादा मेहनत की। यही कारण है कि मैथ्स में 95 और साइंस में पूरे 100 नंबर आए हैं। पिछले पांच सालों के सैंपल पेपर्स की बार-बार प्रेक्टिस की। हिंदी, इंग्लिश, सोशल साइंस, आर्ट्स में 97-97 नंबर आए हैं।

Previous Post

96 वर्षीय बुजुर्ग पर बलात्कार और छेड़छाड़ का आरोप

Next Post

शातिर वाहन चोर पकड़े, कई वाहन बरामद

Related Posts

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज

May 30, 2026

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार को अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताज महल का...

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात

May 30, 2026

आगरा। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार कल अपने गृह जनपद आगरा पहुंच रहे हैं। उनका यह दौरा प्रशासनिक...

सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

May 30, 2026

आगरा। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिहं बघेल ने नगर निगम परिसर में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड...

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार

May 29, 2026

आगरा। आगरा में फर्जी जीएसटी बिलिंग और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। लोहामंडी थाना पुलिस,...

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

पेन ड्राइव में शादी की वीडियो की जगह पति के कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक फोटो निकले

May 29, 2026

आगरा। शादी की वीडियो देखने के लिए पत्नी ने पति से पेन ड्राइव मांगी। पेन ड्राइव में शादी की वीडियो...

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

May 29, 2026

आगरा। शुक्रवार देर शाम मौसम ने करवट ली। तेज तूफान, धूलभरी आंधी और झमाझम बारिश ने शहर का हाल बदल...

Next Post
शातिर वाहन चोर पकड़े, कई वाहन बरामद

शातिर वाहन चोर पकड़े, कई वाहन बरामद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

प्रबुद्ध जनों के संकल्प और सहयोग से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: डॉ. सुधा यादव

प्रबुद्ध जनों के संकल्प और सहयोग से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: डॉ. सुधा यादव

February 21, 2024
एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने डॉक्टर के चोरी हुए जर्मन शेफर्ड को 14 घंटे में खोज निकाला

एत्माउद्दौला थाना पुलिस ने डॉक्टर के चोरी हुए जर्मन शेफर्ड को 14 घंटे में खोज निकाला

December 1, 2023
11 साल के बच्चे ने भड़काऊ नारा लगाया, पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया

11 साल के बच्चे ने भड़काऊ नारा लगाया, पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया

May 28, 2022
लूट की योजना बनाते हुए सात लुटेरे पकड़े

लूट की योजना बनाते हुए सात लुटेरे पकड़े

May 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ने पति के साथ निहारा ताज
  • मुख्य चुनाव आयुक्त कल आ रहे आगरा में, सुरक्षा के कड़े इंतजामात
  • सीएम ग्रिड्स फेज-2 के तहत 11.73 किलोमीटर मार्गों का 276.60 करोड़ से होगा कायाकल्प
  • आगरा में 100 करोड़ की फ़र्ज़ी जीएसटी बिलिंग से टैक्स चोरी उजागर, तीन गिरफ्तार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.