• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ज्वेलर्स की हत्या करने में शामिल मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

ज्वेलर्स की हत्या करने में शामिल मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

पुलिस कमिश्नर ने घटना को लिया था चुनौती के रूप में, खुद ही किया लीड

May 6, 2025
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में बालाजी ज्वेलर्स के यहां लूट करके ज्वेलर्स योगेश चौधरी की हत्या करने बाला मुख्य हत्यारोपी मंगलवार सुबह पुलिस की मुठभेड़ में ढेर हो गया है। घटना में दो लोग और शामिल थे, उसमें एक की गिरफ्तारी हो गई है। दूसरा अभी फरार है जिसकी तलाश में भी कई टीमें लगी हुई हैं, उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। घटना का खुलासा नहीं होने तक पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार तीन रात सोए नहीं है। उन्होंने खुद ही पूरे केस की मॉनिटरिंग की। 

शुक्रवार सुबह कारगिल पेट्रोल पंप के बराबर में बालाजी ज्वेलर्स में दो नकाबपोश बदमाशों ने शोरूम में घुसकर कर्मचारी रेनू को पिस्टल दिखाकर धमकाया  चांदी व  सोने के कुछ आभूषण लूट लिए थे। शोरूम मालिक योगेश चौधरी ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। घटना को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने चुनौती के रूप में लिया था। पुलिस कमिश्नर ने नौ टीमों व आईपीएस आदित्य कुमार और विनायक भोसले को  बदमाशों को चिन्हित करने के लिए लगाया था। चार रात तक पुलिस कमिश्नर सोए नहीं। उनका एक ही जवाब था यह गोली व्यापारी को नहीं पुलिस कमिश्नर को लगी है। व्यापारियों को भी उनके द्वारा यही आश्वासन दिया जा रहा था जल्द ही घटना का खुलासा होगा। इधर पुलिस ने तीनों आरोपियों की शिनाख्त कर ली थी। इनमें अमन उसका भाई सुमित और फारूक शामिल थे। अमन मुख्य सरगना था। तीनों मघटई गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया। इसकी निशानादेही पर पुलिस लूट की ज्वेलरी बरामद करने के लिए फ्लैट पर पहुंची। यहां पर मुख्य आरोपी अमन ने दरोगा की पिस्टल छीनकर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गया। 

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया वारदात में तीन बदमाश शामिल थे। इनमें से सर्राफ को गोली मारने वाला बदमाश अमन पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया है। उसका भाई सुमित भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुमित ने ही बाइक उपलब्ध कराई थी और वारदात के समय दूर खड़ा था। फारुख और अमन सर्राफ के शोरूम में घुसे थे। लौटते समय सर्राफ योगेश चौधरी ने जब बैग छीनने की कोशिश की तो अमन ने ही गोली मारी थी। फरार बदमाश फारूक की गिरफ्तारी को प्रयास किया जा रहे हैं। शोरूम में लूट और हत्या का मुख्य आरोपित अमन मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ था। उसे घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अमन के भाई सुमित ने बताया गिरवी घर को छुड़ाने के लिए उन्होंने लूट की थी। विरोध करने पर मालिक योगेश चौधरी को गोली मार दी थी।

मैनपुरी के एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित चमके

आगरा। मैनपुरी के एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित आगरा में भी लंबे समय तक एसओजी प्रभारी रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें भी बदमाशों की शिनाख्त के लिए लगाया था। बताया जा रहा है उन्होंने शिनाख्त के लिए जी तोड़ मेहनत की। शिनाख्त करने में उनका अहम रोल भी रहा। 

Previous Post

शराब की दुकान से चौथ मांगने पर हिंदू महासभा के पदाधिकारी सहित पांच लोगों को भेजा जेल

Next Post

आगरा में तीन साल आठ महीने बाद एनकाउंटर में मारा गया कोई बदमाश

Related Posts

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स में बहुमंजिला इमारत के बंद फ्लैट में लगी आग

April 28, 2026

आगरा। दयालबाग स्थित पुष्पांजलि हाइट्स में मंगलवार शाम बहुमंजिला इमारत के एक फ्लैट से घना धुआं उठता दिखाई दिया। देखते...

Next Post
आगरा में तीन साल आठ महीने बाद एनकाउंटर में मारा गया कोई बदमाश

आगरा में तीन साल आठ महीने बाद एनकाउंटर में मारा गया कोई बदमाश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय में कर्मचारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

विश्वविद्यालय में कर्मचारी का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल

October 16, 2023
दीपावली त्यौहार पर आगरा का फूल बाजार गुलजार

दीपावली त्यौहार पर आगरा का फूल बाजार गुलजार

October 31, 2024
उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस पुनः चलाने के लिए जांच का आदेश

उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस पुनः चलाने के लिए जांच का आदेश

February 19, 2025
ताजमहल में 369 वां उर्स मंगलवार से शुरू, तीन दिन तक एंट्री फ्री

ताजमहल में 369 वां उर्स मंगलवार से शुरू, तीन दिन तक एंट्री फ्री

February 6, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.