• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री बोले- आज विज्ञान भारती देश के उच्च शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुकी है

June 4, 2026
in Agra, News, Politics, Science, Tech

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा के प्रो. मनोज कुमार रावत को प्रांत अध्यक्ष व डा. संध्या अग्रवाल को प्रांत महासचिव सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। 

वार्षिक साधारण सभा की शुरुआत विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रवीण रामदास ने की। इस अवसर पर उपस्थित विज्ञान भारती के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रामदास ने कहा कि विज्ञान भारती, भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा एवं आधुनिक विज्ञान के समन्वय के उद्देश्य से पूरे देश में कार्य कर रही है। आज विज्ञान भारती देश के उच्च शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक संस्थानों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर चुकी है। उन्होंने ब्रज प्रांत में विज्ञान भारती के कार्य विस्तार पर भी चर्चा की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री आशुतोष सिंह ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज में सुदृढ़ करने तथा राष्ट्र हित में विज्ञान आधारित जागरूकता फैलाने हेतु सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने 2047 तक विकसित भारत हेतु विज्ञान भारती द्वारा किए जा रहे कार्यों को रेखांकित किया। इससे पूर्व प्रांत महासचिव डा. संध्या अग्रवाल ने वर्ष भर की गतिविधियों की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रांत अध्यक्ष प्रो. मनोज कुमार रावत ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में आगरा से प्रो. अमित अग्रवाल, सचिव डॉ. यशश्विता चौहान, मीडिया समन्वयक नीरज अग्रवाल, शक्ति समन्वयक डा. सीमा गुप्ता, रितु सिसोदिया, विश्व वेद विज्ञान सम्मेलन की राज्य समन्वयक प्रो. सीमा भदौरिया,  डॉ. आयुष मंगल, टेक-4-सेवा समन्वयक डॉ. बीएस कुशवाह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रो. रामबीर सिंह, डॉ आकाश त्रिपाठी सहित 35 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित की। साधारण सभा में कुलपति प्रो आशु रानी को विज्ञान भारती ब्रज प्रांत के संरक्षक के रूप में मनोनीत किया गया है।

Previous Post

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

Next Post

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बेहोश युवक को फर्स्ट ऐड देकर एसीपी ने बचाई जान

बेहोश युवक को फर्स्ट ऐड देकर एसीपी ने बचाई जान

April 15, 2025
G-20 आगरा समिट के मेहमान कलाकारों द्वारा दी गईं मनमोहक प्रस्तुतियां

G-20 आगरा समिट के मेहमान कलाकारों द्वारा दी गईं मनमोहक प्रस्तुतियां

February 13, 2023
बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

March 2, 2025
सस्ती ज्वेलरी दिलवाने और बेचने के नाम पर ठगी करने वाला ठग पकड़ा

सस्ती ज्वेलरी दिलवाने और बेचने के नाम पर ठगी करने वाला ठग पकड़ा

June 17, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.