• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

बुधवार को रानी पक्षालिका, बेबी रानी, भगवान सिंह, जीएस धर्मेश ने किया नामांकन

January 19, 2022
in Politics

आगरा। बुधवार का दिन नामांकन के लिए भाजपा प्रत्याशियों के नाम रहा। बाह विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह, आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य, खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा, छावनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. जीएस धर्मेश ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों की संख्या ज्यादा देख पुलिस ने उन्हें मुख्य द्वार के बाहर ही रोक लिया। प्रत्याशियों के साथ दो लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई।

बता दें कि प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया होगी। बुधवार को भाजपा के चार प्रत्याशी नामांकन करने के लिए पहुंचे। बाह विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने नामांकन के बाद कहा कि बाह विधानसभा जिला मुख्यालय से काफी दूर है। इसलिए वहां 100 बेड का अस्पताल बनवाने का प्रयास रहेगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भी उन्हें क्षेत्र की जनता का पूरा स्नेह मिल रहा है। आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, जीतने के बाद में वह उन्हें पूरा कराएंगी।  खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि वह विकास कार्यों को पूरा कराने के साथ जनता की एक-एक समस्या को दूर करेंगे। छावनी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉक्टर जीएस धर्मेश ने कहा कि इस बार भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और जमकर विकास कार्य होंगे। नामांकन के दौरान सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाहा आदि शामिल रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद निवर्तमान विधायक रानी पक्षालिका सिंह। साथ में हैं सांसद राजकुमार चाहर, राज्यसभा सांसद हरिद्वार दुबे,भाजपा नेता मुनेंद्र जादौन।
Previous Post

बसपा ने एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र पर बदला प्रत्याशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल को दिया बी फॉर्म

Next Post

बसपा दो प्रत्याशियों में और कर सकती बदलाव!

Related Posts

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

May 21, 2026

आगरा। गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच सपाइयों ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर जमकर कलेक्ट्रेट में विरोध...

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

May 20, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े चर्चित न्यायिक मामले में बुधवार को अदालत में एक बार...

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

May 19, 2026

आगरा। सपा से राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन को मोबाइल पर अज्ञात युवक द्वारा मैसेज करके जान से मारने की धमकी...

सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम अभियान” की जन संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में “राष्ट्र प्रथम अभियान” की जन संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

May 19, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नेतृत्व में चलाए जा रहे ' राष्ट्र प्रथम अभियान' के अंतर्गत मंगलवार को विशाल...

सांसद नवीन जैन ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग, काफिले की गाड़ियां भी कीं कम

सांसद नवीन जैन ने शुरू किया इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग, काफिले की गाड़ियां भी कीं कम

May 18, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रहित से जुड़े आह्वान को आगे बढ़ाते हुए अपने काफिले में...

वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन  तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

वैश्विक संकट के बीच “राष्ट्र प्रथम अभियान” शुरू, सांसद नवीन जैन जन-जन तक पहुंचाएंगे पीएम के विचारों को

May 15, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देशवासियों से किए गए राष्ट्रव्यापी आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सांसद नवीन...

Next Post

बसपा दो प्रत्याशियों में और कर सकती बदलाव!

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डौकी में एक्सप्रेसवे के किनारे मिला दिव्यांग का शव, नोंचकर खा गए जानवर

डौकी में एक्सप्रेसवे के किनारे मिला दिव्यांग का शव, नोंचकर खा गए जानवर

April 27, 2025
राजनाथ बोले-23 साल की उम्र में ढाई-महीने तन्हाई में रहा

राजनाथ बोले-23 साल की उम्र में ढाई-महीने तन्हाई में रहा

June 25, 2023
आरटीओ में अचानक निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ, भागे दलाल

आरटीओ में अचानक निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ, भागे दलाल

July 25, 2024
बल्केश्वर में दो दुकानों में लगी भीषण आग

बल्केश्वर में दो दुकानों में लगी भीषण आग

October 23, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था
  • डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.