• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी: पंकज चौधरी

2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी: पंकज चौधरी

पहली बार आगरा पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

December 27, 2025
in Agra, Politics

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनहितकारी नीतियों और योजनाओं की वजह से वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कही।

पहली बार आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है, जहां एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और निष्ठा के बल पर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। आगरा क्लब के सामने स्थित “द रमाना ग्रांड” में आयोजित संगठनात्मक बैठक को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, हर घर जल, आवास योजना, मुद्रा लोन, उज्ज्वला योजना और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं से आम जनता सीधे लाभान्वित हो रही है। यही कारण है कि मतदाता सरकार पर पूर्ण विश्वास करता है और यह विश्वास 2027 में फिर से भाजपा सरकार के रूप में सामने आएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग भी प्रदेश में मजबूत कानून व्यवस्था, नए–नए एक्सप्रेसवे, बेहतर एयर और रेल कनेक्टिविटी के कारण भाजपा के मजबूत नेतृत्व पर भरोसा कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करें, क्योंकि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर ही भाजपा एक बार फिर सत्ता में लौटेगी। इस बैठक की अध्यक्षता ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह शाक्य ने की। प्रथम बार आगरा आगमन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में मथुरा जिला और आगरा जिला इकाई द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया  के नेतृत्व में रुनकता पर  प्रदेश अध्यक्ष का अभूतपूर्व अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में यह रहे मौजूद

ब्रज क्षेत्र प्रभारी संतोष सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चहर, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, प्रदेश कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, महामंत्री राम प्रताप चौहान, पूर्व सांसद राजू भैया, राज्य मंत्री अरुण, धर्मवीर प्रजापति,  सांसद सतीश गौतम, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, छोटेलाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाहा, चौधरी बाबूलाल, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

आईएसबीटी-मन:कामेश्वर अप लाइन ट्रैक पूरा, जल्द शुरू होगा ट्रायल रन

Next Post

आगरा में जाम की समस्या से लोग हर रोज परेशान, पुलिस खुलवाने में नाकाम

Related Posts

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा

June 10, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी से भाजपा सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां ने बुधवार को धनौली स्थित निर्माणाधीन सिविल...

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा

June 10, 2026

आगरा। कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों के नाम बेचा गया। मामले में पीड़ित की...

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

June 9, 2026

आगरा। इरदतनागर थाना क्षेत्र के कुर्रा मोड़ पर एक होटल में महिला के साथ रंगरलिया मना रहे साले को उसके...

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत

June 9, 2026

आगरा। मंगलवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर बांध वाले घाट पर डूब गए। मौके...

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

फतेहाबाद में दो शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

June 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक...

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

फायरमैन वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंचा, वीडियो वायरल

June 8, 2026

आगरा। छात्रा से छेड़छाड़ के मुकदमे में आरोपित व निलंबित फायरमैन  वर्दी पहन कॉकरोच के रूप में दीवानी पहुंच गया,...

Next Post
आगरा में जाम की समस्या से लोग हर रोज परेशान, पुलिस खुलवाने में नाकाम

आगरा में जाम की समस्या से लोग हर रोज परेशान, पुलिस खुलवाने में नाकाम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

आगरा में भाजयुमो ने केरला फिल्म की टिकट बांटी

May 7, 2023
लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा, 31 मुकदमे हैं दर्ज

लग्जरी गाड़ियां चोरी करने वाला शातिर चोर दबोचा, 31 मुकदमे हैं दर्ज

July 27, 2023
कमलानगर लूट में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

कमलानगर लूट में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले

July 26, 2024
डीएम और एसएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

डीएम और एसएसपी ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

February 8, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल का सांसद ने किया निरीक्षण, 404 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा
  • कूटरचित दस्तावेज और फर्जी नक्शा बनाकर एक भूमि को कई लोगों को बेच दिया, मुकदमा
  • होटल में महिला के साथ रंगरलिया मनाते साले को जीजा ने पकड़ा, जमकर हुई मारपीट
  • उटंगन नदी में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की हुई मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.