• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
होली के दिन मां को आ रही होगी दुनिया छोड़ जा चुके बेटे की याद, इसलिए इंस्पेक्टर दुबे पहुंचे ‘होली के दिन आज’

होली के दिन मां को आ रही होगी दुनिया छोड़ जा चुके बेटे की याद, इसलिए इंस्पेक्टर दुबे पहुंचे ‘होली के दिन आज’

ट्रान्स यमुना में पिछली होली पर हुई थी युवक की बेरहमी से हत्या

March 14, 2025
in Agra, Crime, News

आगरा। पुलिस का कई बार मानवीय चेहरा भी देखने को मिलता है। आज होली के दिन यह चेहरा इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे के रूप में देखने को मिला जब वह उस परिवार के बीच में पहुंचे जिस परिवार के आज होली के ही दिन एक साल पहले बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। परिवार ने जब उन्हें अपने दुख में शामिल होते हुए देखा तो जो आंसू बह रहे थे वह उस यकीन में बदल गए कि पुलिस हत्यारोपियों को सजा भी दिलाएगी। 

ट्रान्स यमुना में 25 मार्च 2024 को सोरनदास का बेटा रवि उर्फ बोना होली खेल रहा था। सुबह करीब 10 बजे दो-तीन लड़कों से उसकी कहासुनी हो गई। लड़कों ने उस पर ईंट से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर एत्माउद्दौला देवेंद्र दुबे आज सुबह थाने पर त्योहार रजिस्टर देख रहे थे। जब उन्होंने देखा कि पिछले साल होली के दिन एक मां ने अपना बेटा खोया था और उसकी हत्या हुई थी तो उन पर रुका नहीं गया और वह उनके दुख को बांटने के लिए सीधे उनके घर पहुंच गए। परिवार के बीच गमहीन माहौल था। उन्हें रवि की याद सता रही थी। आज के दिन याद ताजा इसलिए और हो गई की होली के दिन ही उसकी हत्या हुई थी। एक ओर लोग होली का जश्न मना रहे थे तो दूसरी ओर परिवार में मातम छाया हुआ था। परिवार के बीच जब इंस्पेक्टर दुबे पहुंचे तो वह समझ नहीं पाए कि वह क्यों आए हैं। जब इंस्पेक्टर ने रवि की माता जी को प्रणाम किया और कहा कि मैं रवि को तो वापस नहीं ला सकता हूं लेकिन हत्यारोपियों को सजा दिलाने का वायदा जरूर करता हूं। यह शब्द सुनने के बाद मां के कलेजे को ठंडक मिली और उन्होंने इंस्पेक्टर के सिर पर हाथ रखकर कुछ कहना चाहा लेकिन आंसू बंद होने का नाम नहीं ले रहे थे, उनके आंसू जो बयां कर रहे थे वह शब्द बयां नहीं कर सकते थे। 

खबर में जो फोटो लगाया गया है वह फाइल फोटो है। यह फोटो पिछली होली के दिन का है जब रवि की हत्या के बाद परिजन बिलख रहे हैं।
Previous Post

बरहन में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Next Post

होली पर सदर में पथराव और शाहगंज में मारपीट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
होली पर सदर में पथराव और शाहगंज में मारपीट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

होली पर सदर में पथराव और शाहगंज में मारपीट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

खंदौली पुलिस ने पकड़ा एक कुंटल 25 किलो गांजा

खंदौली पुलिस ने पकड़ा एक कुंटल 25 किलो गांजा

May 10, 2022
आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

आगरा में बैंकों की हड़ताल से कामकाज ठप,पांच दिन के कार्य सप्ताह की मांग पर बैंककर्मी अड़े

January 27, 2026
क्या आप पर दो-दो करोड़ की गाड़ी और महल है – जनसभा में लोगों से पूछा चौधरी बाबूलाल ने

क्या आप पर दो-दो करोड़ की गाड़ी और महल है – जनसभा में लोगों से पूछा चौधरी बाबूलाल ने

May 5, 2024
खेरागढ़ में सांसद रामजीलाल सुमन का घेराव कर करणी सेना के पदाधिकारियों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

खेरागढ़ में सांसद रामजीलाल सुमन का घेराव कर करणी सेना के पदाधिकारियों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे

May 2, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.