• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोन लेकर 30 हजार की रिश्वत देने के मामले में शनिवार को हुए बयान

लोन लेकर 30 हजार की रिश्वत देने के मामले में शनिवार को हुए बयान

शिकायतकर्ता ने कहा इंस्पेक्टर ने मांगे थे पैसे, महिला कांस्टेबल के हाथ में दिए थे

January 6, 2024
in Agra, Corruption, Police

आगरा। 30 हजार का लोन लेकर सिकंदरा थाने को रिश्वत दिए जाने के मामले में शनिवार को आखिरकार शिकायतकर्ता को बयान के लिए बुलाया गया। शिकायतकर्ता ने अपने आरोपों की पुष्टि करते हुए कहा कि उसने पैसे दिए हैं। महिला कांस्टेबल के हाथ में पैसे दिए हैं।

 बनवारी नाम के युवक ने शिकायत की है कि 14 अक्टूबर को उनके पास देहरादून से उनके बड़े भाई का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि गांव में पिताजी व महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी है। बनवारी आगरा शहर में रहते हैं। उन्होंने यही से 112 नंबर पर कॉल कर दिया और वह रुनकता चौकी पर भी पहुंच गए। आरोप है कि रुनकता चौकी प्रभारी ने कोई भी सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्हें पकड़कर थाने भिजवा दिया गया। आरोप है कि वहां पर इंस्पेक्टर ने डराया धमकाया और कहा कि दो-चार केस लगाकर तुम्हें जेल भेज दूंगा। छोड़ने के लिए पैसे की डिमांड की। पिता ने 10 हजार किसी से उधार लिए। छोटे भाई ने थाने में ही 20 हजार का क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया और अपने दोस्त के अकाउंट में पैसे भेजे। दोस्त एटीएम से निकाल कर थाने में पैसे लाया। एक महिला कांस्टेबल को 30 हजार देने के बाद उन्हें छोड़ा गया। बनवारी का कहना है कि थाने के सीसीटीवी कैमरे के सामने ही उनके भाई ने क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था। यह सीसीटीवी कैमरे में कैद है। अधिकारी चेक करेंगे तो रिश्वत की पोल खुलकर सामने आ जाएगी। इसके साथ ही उनका यह भी कहना है कि उन्होंने जब आईजीआरएस पर शिकायत की तो चौकी प्रभारी ने उसे जमीनी विवाद की बात कहकर मामले का निस्तारण कर दिया। डेढ़ महीने से शिकायतकर्ता पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को उसे बयान देने के लिए बुलाया गया। शिकायतकर्ता ने इस बात के प्रमाण दिए कि रिश्वत देने के लिए भाई ने क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था। भाई का दोस्त अपने एटीएम से रुपये निकालकर आया था। कोई व्यक्ति रात दो बजे एटीएम से रुपये निकालकर थाने क्यों आएगा। पुलिस ने रुपये मांगे थे। इसलिए उन्होंने इसका इंतजाम किया था। वे दोषी तो उनके खिलाफ मुकदमा क्यों नहीं लिखा गया। शांतिभंग में चालान क्यों नहीं किया गया। वह गांव में नहीं रहता उसके बावजूद पाबंद क्यों किया गया। यह रकम पुलिस को दी जानी थी। ताकि वह और उसका भाई छूट सकें। इधर एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद का कहना है कि जल्दी ही वह मामले की रिपोर्ट डीसीपी को सौंप देंगे।

Previous Post

करोड़ों की जमीन पर कब्जे के मामले में रक्षक से भक्षक बने पुलिस वाले कब जाएंगे जेल !

Next Post

नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ गए

Related Posts

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज

August 23, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति, कुलसचिव, प्रोफेसरों सहित कई के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एक अधिवक्ता...

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात

August 23, 2026

आगरा। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर रविवार को आगरा आए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर...

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है

August 23, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा की टाउनशिप नर्मदापुरम और गंगापुरम के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए अब...

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया

August 22, 2026

आगरा। इंस्पेक्टर साहब मैं तो बर्बाद हो गई। मेरे पैसे और आभूषण गुम हो गए। घरवाले मुझे ताना दे देकर...

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

आरपीएफ और जीआरपी ने पकड़े ट्रेन के अंदर यात्रियों का सामान चुराने वाले चोर

August 22, 2026

आगरा। आरपीएफ और जीआरपी राजामंडी चौकी पुलिस द्वारा ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले शातिर तीन चोरों को...

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

एसएन इमरजेंसी के बाल रोग विभाग में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चे को लगी चोट

August 21, 2026

आगरा। एसएन मेडिकल कालेज एवं अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर स्थित बाल रोग वार्ड में शुक्रवार दोपहर में...

Next Post
नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ गए

नवजात बच्ची को सड़क किनारे छोड़ गए

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लॉयर्स कॉलोनी के मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

लॉयर्स कॉलोनी के मंदिर में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

January 5, 2026
बीड़ी से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दहशत में आए लोग

बीड़ी से कबाड़ के गोदाम में लगी आग, दहशत में आए लोग

October 24, 2023
अपह्रत बच्ची को आगरा पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया

अपह्रत बच्ची को आगरा पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया

October 16, 2025
2 घंटे का पेपर 2 मिनट में सॉल्व करने पर पकड़े गए चार अभ्यर्थी

2 घंटे का पेपर 2 मिनट में सॉल्व करने पर पकड़े गए चार अभ्यर्थी

May 18, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कुलपति, कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रित सहित कई प्रोफेसरों के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत कोर्ट में परिवाद दर्ज
  • आगरा में सांसद चंद्रशेखर बोले देश में हिटलरशाही जैसे हालात
  • ग्रेटर आगरा की दोनों टाउनशिप के आवेदकों के पास पंजीकरण फॉर्म में त्रुटि सुधार के लिए एक दिन का समय और है
  • पुलिस ने महिला का पैसे और आभूषण से भरा बैग लौटाया तो महिला को चैन आया, इंस्पेक्टर बोले हमने तो फर्ज निभाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.