आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से एसटीएफ सुबह से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही एसटीएफ की एक टीम विश्वविद्यालय में रिकॉर्ड लेने के लिए जमी हुई है। वर्ष 2017 से लेकर अब तक जितने कॉलेज नकल में पकड़े गए हैं उन सभी की सूची मांगी गई है। दिवाली पर एसटीएफ के द्वारा पूछताछ किए जाने पर कर्मचारियों के बीच में खलबली मची हुई है।
पिछले कई दिनों से एसटीएफ विश्वविद्यालय में फर्जीवाड़ा और कॉपी बदलने के मामले की जांच कर रही है। एसटीएफ के द्वारा मथुरा के कई फर्जी वेरिफिकेशन भी पकड़े गए हैं। सूत्रों का कहना है कि एसटीएफ के द्वारा आज बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश से कई घंटे से पूछताछ चल रही है। इनके साथ ही प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा भी पूछताछ के लिए बुलाए गए हैं।











