आगरा। शाहगंज में रहने वाले एक युवक ने कोर्ट मैरिज के आठ महीने बाद अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस के द्वारा हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या करने के पीछे क्या वजह है, इस बात को लेकर पूछताछ की जा रही है।
शाहगंज की रहने वाली नैना और प्रवीन ने आठ महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के परिवारों को इसका पता चला तो उन्होंने प्रवीन और नैना की विधिवत पारंपरिक तरीके से शादी कराई। दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया। नैना के स्वजन का आरोप है कि पति प्रवीन शादी के एक महीने बाद ही उससे मारपीट और उत्पीड़न करने लगा। कई बार पंचायत कर उसे समझाया गया। इसके बावजूद उसमें सुधार नहीं आया। मंगलवार और बुधवार की रात प्रवीण ने नैना की गला दबाकर हत्या कर दी। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि आरोपित प्रवीन को पकड़ लिया गया है।











