• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फर्जी अंकतालिका बांटने के मामले में जेल जा चुका शातिर कर रहा था विश्वविद्यालय में गोपनीय काम

फर्जी अंकतालिका बांटने के मामले में जेल जा चुका शातिर कर रहा था विश्वविद्यालय में गोपनीय काम

टेंपो चालक देवेंद्र मथुरा के छाता थाने से जा चुका है जेल, जेल गए व्यक्ति को भी नौकरी दे दी विश्वविद्यालय ने

August 28, 2022
in Agra, Crime, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अंकतालिकाओं के फर्जीवाड़े में जेल गया व्यक्ति विश्वविद्यालय में डेली बेसिस पर काम कर रहा था। यही नहीं उससे कॉपी लाने और ले जाने का भी गोपनीय काम कराया जा रहा था। जेल गए व्यक्ति को नौकरी देने और गोपनीय काम कराए जाने पर विश्वविद्यालय के वर्तमान अधिकारी भी शक के घेरे में आ गए हैं। पुलिस इन्हें भी नोटिस देकर उनसे सवाल-जवाब कर सकती है। देवेंद्र की पोल खुलने के बाद वर्तमान अधिकारियों के भी पसीने छूटे हुए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस टेंपो चालक देवेंद्र पर कॉपी बदलने का आरोप है, वह वर्ष 2018 में मथुरा के छाता थाने से जेल गया था। देवेंद्र ने कई लोगों को फर्जी मार्कशीट बांट दी थी। शिकायत पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और वह जेल गया था। लंबे समय तक वह जेल में रहा। फिर उसकी जमानत हुई। जमानत पर बाहर आने के बाद वह विश्वविद्यालय में दलाली करने लगा। तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार के चहेते बाबुओं ने भी उसको विश्वविद्यालय में डेली बेसिस पर लगाए जाने के लिए उनसे सिफारिश की। परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार ने देवेंद्र को डेली बेसिस पर लगा दिया। इधर वर्तमान परीक्षा नियंत्रक ओमप्रकाश के द्वारा भी उससे परीक्षा संबंधी गोपनीय काम कराया जाना जारी रहा।

देवेंद्र ने पूछताछ में कुछ और लोगों के पुलिस को नाम बताए हैं। पुलिस सभी से पूछताछ में जुटी हुई है। कुछ शिक्षकों और बाबूओं से भी पुलिस मामले में पूछताछ कर सकती है। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि देवेंद्र के पास प्रॉपर्टी भी अच्छी  खासी है। पुलिस को गोपनीय विभाग के कुछ बाबुओं पर भी शक है कि वह देवेंद्र के साथ मिले हुए हैं। इसके साथ ही एजेंसी के कर्मचारियों से भी पुलिस अभी लंबी पूछताछ कर सकती है। पुलिस ने एजेंसी के कर्मचारी दीपक को पूछताछ के लिए बुलाया था। दीपक पुलिस को सही तरीके से जवाब नहीं दे सका है। एएसपी हरीपर्वत सत्यनारायण ने बताया कि  आज पुलिस ने देवेंद्र को जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Previous Post

वनरक्षक परीक्षा में अभ्यर्थी से वसूली 75 हजार की चौथ

Next Post

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारियों से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

Related Posts

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी

October 14, 2026

आगरा। मंडलायुक्त कार्यालय में उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से मिलने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं...

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

October 14, 2026

आगरा। टॉरेंट पावर द्वारा उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को टीआर उत्सव भवन पर मेगा...

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

Next Post
लोन दिलाने के नाम पर व्यापारियों से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारियों से ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चार दिन तक बुजुर्ग ने अपहरण का नाटक रचकर पुलिस को खूब नचाया

चार दिन तक बुजुर्ग ने अपहरण का नाटक रचकर पुलिस को खूब नचाया

October 25, 2023
आगरा में हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की निगरानी फेल, रकाबगंज में गारमेंट की दुकान में हिस्ट्रीशीटर ने गिरोह के साथ की चोरी

आगरा में हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की निगरानी फेल, रकाबगंज में गारमेंट की दुकान में हिस्ट्रीशीटर ने गिरोह के साथ की चोरी

September 6, 2025
न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026
एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एत्माउद्दौला में प्लाट पर कब्जे में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

January 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी
  • कल मुख्यमंत्री आगरा में
  • मंडलायुक्त कार्यालय में पुलिस और कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की झड़प, कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी
  • टॉरेंट के मेगा संवाद कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.