• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इंटर करने के बाद घर वाले शादी करना चाहते थे, बहनें पढ़ाई करना चाहती थीं

इंटर करने के बाद घर वाले शादी करना चाहते थे, बहनें पढ़ाई करना चाहती थीं

मलपुरा से गायब हुई दोनों बहनें रविवार को पुलिस ने की बरामद

December 18, 2022
in Agra, Cultural, Education, Police, Uncategorized

आगरा। मलपुरा से शुक्रवार को दो बहनें गायब हो गई थीं। रविवार को पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि घर वाले इंटर के बाद उन्हें पढ़ाने को तैयार नहीं थे। वह उनकी शादी करना चाहते थे लेकिन वह पढ़ाई कर आईपीएस बनना चाहती थीं। इसलिए घर छोड़कर चली गईं। दोनों के बरामद होने के बाद पुलिस आयुक्त ने बरामद करने वाली टीम की पीठ थपथपाई है।
सैयां की रहने वाले दो बहनें मलपुरा में अपनी ताई के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थीं। एक बारहवीं और दूसरी दसवीं में थी। दोनों शुक्रवार सुबह घर से साइकिल से स्कूल पढ़ने गईं थीं। दोनों दोपहर तक वापस नहीं आईं तो परिजनों ने उन्हें खोजना शुरू किया। रात तक न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सगी बहनों के गायब होने की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
पुलिस आयुक्त ने पुलिस उप आयुक्त सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में  कई टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने उन्हें खोजने के लिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट सर्च किए। इसमें बड़ी बहन की इंस्टाग्राम आईडी एक आईपीएस अधिकारी के नाम पर बनी हुई मिली। वह उन्हें अपना आदर्श मानती है। पुलिस ने उनके पूर्व के स्कूल के एक शिक्षक से उन्हें मैसेज कराया कि आप गलत कर रही हैं। आप कहां हैं। उधर से रिप्लाई आया कि आप कौन है? इसके बाद पुलिस ने उनसे बातचीत करना शुरू कर दी। शिक्षक बनकर पुलिस ने कहा कि पैसे की आवश्यकता हो तो मांग लेना। बड़ी बहन ने तीन हजार रुपये मांगे। पुलिस ने कहा कि तुम कहां हो, उसने बताया, ऋषिकेश। इसके बाद बात करने वाले पुलिसकर्मी ने कहा कि मेरठ में मेरा एक मिलने वाला है। वह मेरठ में मिलेगा। वही तुम्हें पैसे दे देगा। जैसे ही वह बस से आईं। पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि घर वाले हमारी शादी जल्दी करने में लगे थे। इंटर के बाद पढ़ाने के मन में नहीं थे। बड़ी बहन ने बताया, मैं बिहार की एक आईपीएस की फैन हूं। उन्हीं की तरह बनना चाहती हूं। हाईस्कूल में भी मेरे ८० प्रतिशत अंक आए थे। मैंने छोटी बहन से कहा कि तुम भी मेरे साथ चलो। इसके बाद हम घर से स्कूल के लिए निकले। दोनों ने बताया कि वह मलपुरा से पहले रोहता पहुंची। यहां से ऑटो से बिजलीघर। यहां से मथुरा, अलीगढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून गई।
देहरादून से वापस ऋषिकेश के लिए आईं और फिर दिल्ली के लिए जा रही थीं। मेरठ में बस से पुलिस ने उन्हें बरामद किया। दोनों को बरामद करने वाली टीम में थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह, थानाध्यक्ष सैयां सुमनेश कुमार, एसओजी प्रभारी राजकुमार गिरि, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा, एसआई अमित कुमार, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

Previous Post

सिकंदरा में चलती हुई कार बनी आग का गोला

Next Post

बैंक से लिया प्रॉपर्टी पर 26 करोड़ का लोन, धोखाधड़ी कर बेच दी चार प्रॉपर्टी

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
बैंक से लिया प्रॉपर्टी पर 26 करोड़ का लोन, धोखाधड़ी कर बेच दी चार प्रॉपर्टी

बैंक से लिया प्रॉपर्टी पर 26 करोड़ का लोन, धोखाधड़ी कर बेच दी चार प्रॉपर्टी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कोठी मीना बाजार से लोहामंडी तक निकला 12 ट्रैक्टर मलवा

कोठी मीना बाजार से लोहामंडी तक निकला 12 ट्रैक्टर मलवा

June 13, 2025
अफगान विदेश मंत्री का आखिरी समय पर हुआ आगरा आने का दौरा रद्द

अफगान विदेश मंत्री का आखिरी समय पर हुआ आगरा आने का दौरा रद्द

October 12, 2025
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का आज सुबह निधन

वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हर्षदेव का आज सुबह निधन

December 25, 2025
चांदी कारोबारी के प्रतिष्ठान और आवास पर आयकर विभाग का छापा

चांदी कारोबारी के प्रतिष्ठान और आवास पर आयकर विभाग का छापा

February 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.