• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दीक्षांत समारोह: हुमा पर बरसा सोना, कुलाधिपति ने छात्रों के सामने शिक्षकों को सुनाई खरी-खोटी

दीक्षांत समारोह: हुमा पर बरसा सोना, कुलाधिपति ने छात्रों के सामने शिक्षकों को सुनाई खरी-खोटी

एफएच मेडिकल कॉलेज की टॉपर को मिले 11 मेडल, इस बार भी छात्राओं ने मारी मेडल पाने में बाजी

April 13, 2023
in administration, Agra, Education

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 88वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के द्वारा 123 छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान किए गए। 123 में से 97 मेडल छात्राओं ने प्राप्त किए। इस बार फिर से मेडल पाने में छात्र पीछे रह गए। सर्वाधिक 11 मेडल एफएच मेडिकल कॉलेज की हुमा जाफर ने प्राप्त किए। इधर कुलाधिपति ने पिछले साल के दीक्षांत समारोह की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय की बर्बादी के लिए शिक्षकों को कोसा।  कुलाधिपति ने यह तक कह दिया कि आपको विश्वविद्यालय से वेतन मिल रहा है। यहां से आपका घर चल रहा है। फिर भी लड़ाई झगड़े के अलावा कुछ नहीं कर रहे।

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 11:50 पर शिवाजी मंडप सभागार में पहुंची।  सबसे पहले जल भरो अभियान की शुरुआत की गई, उन्होंने मटके में जल डाला। दीक्षांत समारोह में 67 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि 6 शोधार्थियों को डीलिट की उपाधि प्रदान की गई।

गोल्डन गर्ल हुमा को मेडल पहनाने के बाद कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल। साथ में हैं कुलपति प्रोफेसर आशु रानी।

1.39 लाख छात्रों को दीक्षांत समारोह में उपाधि प्रदान की गई। उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिन छात्र-छात्राओं को आज उपाधि मिली है वे यहां से एक संकल्प साथ लेकर जाएं कि वह माता-पिता गुरुजनों के साथ देश का नाम रोशन करेंगे।मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर एमएम सालुंखे ने भी उपाधि पाने वाले छात्रों को बधाई दी। कुलाधिपति ने पांच पुस्तकों का विमोचन भी किया। इनमें एक पुस्तक आरबीएस कॉलेज की डॉ. पूनम तिवारी की थी। शीर्षक था ‘जीवन कौशल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना’।

कुलाधिपति आनंदीबेन ने 44 मिनट का अपना भाषण दिया। भाषण की शुरुआत करते हुए कुलाधिपति ने कहा कि आज 123 मेडल में से 97 मेडल छात्राओं को मिले हैं। लड़कियों अगले वर्ष 100 फीसदी पदक अपने नाम कर लो।  छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने माता-पिता को कभी न भूलें। कुलाधिपति ने कहा कि परंपरागत खेलों की स्पर्धा को प्रधानमंत्री ने शुरू कराकर बेहतर प्रयास किया है। सांसद, विधायकों ने ये किया भी। नतीजा ये हुआ कि आज की पीढ़ी भी परम्परागत खेलों से अवगत हुई है।

यूनिवर्सिटी का मतलब चार लेक्चर नहीं होता है, छात्रों के सामने शिक्षकों को लताड़ा

हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक था कि कुलाधिपति विश्वविद्यालय के ऊपर क्या बोलेंगी।

कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल अपना उद्बोधन देते हुए।

कुलाधिपति ने कहा कि आपने क्या स्थिति बनाई है, यूनिवर्सिटी की? मुझे चिंता होती है। आपको नहीं होती। आम्बेडकर विश्वविद्यालय में जिन्होंने 10 सालों में बर्बादी की है, वह समझ लें। कुलाधिपति ने कहा कि यहां लोगों ने लड़ाई झगड़े के अलावा कुछ नहीं किया। आपमें संस्कार नहीं है तो अध्यापक रहने का अधिकार भी नहीं है। सरकार आपको वेतन दे रही है। आपका घर परिवार यूनिवर्सिटी से चलता है। काम ना हो सके तो मत कीजिए लेकिन बुराइयां मत कीजिए। घर में बैठे रहिए। इस विश्वविद्यालय को चार साल बाद 100 साल पूरे हो जाएंगे।ऐसे बहुत कम विश्वविद्यालय हैं जिनको 100 साल हो गए हैं। इस विश्वविद्यालय से पढ़े हुए छात्र तो राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सीएम बने हैं। ऐसे में यहां के शिक्षकों को एक विजन बनाना होगा और मेरे सामने भी प्रस्तुत करना होगा कि आने वाले 10 सालों में वह क्या करेंगे। हमारे पास इतने होनहार बच्चे हैं। इनका उपयोग कर दूसरी यूनिवर्सिटी से आगे आ सकते हैं। कुलाधिपति ने यह भी कहा कि नेक का निरीक्षण कराना है जिसे रुचि है उसे ही काम दो, जिसे नहीं है उसे मत दो। A++  लाना है। तब उस यूनिवर्सिटी का डिजाइन बन जाएगा। समाज में जो छाप बनी हुई है। वह बदल जाएगी। कुलाधिपति ने यह भी कहा कि कुलपति तो तीन साल के लिए आते हैं आप लोग तो 30 से 35 साल तक ही परमानेंट रहते हैं। फिर भी आपस में प्रेम नहीं है। कहां गई हमारी संवेदनशीलता कि मैं अध्यापक हूं। मुझे यह काम करना चाहिए। 

 कुलाधिपति के द्वारा विश्वविद्यालय की रिसर्च वेबसाइट, इंजीनियरिंग कैंपस में बने आर्यभट्ट सभागार का लोकार्पण किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को किट प्रदान की गई। इसके साथ ही प्राइमरी स्कूल के बच्चों को बैग और किताबें भी बांटी।

सभागार में मौजूद शिक्षाविद और छात्र-छात्राएं।

मेडल पाने के बाद खिल उठे चेहरे

11 मेडल मिलने के बाद गोल्डन गर्ल हुमा जाफर की खुशी का ठिकाना नहीं था। वह अपने माता-पिता के बार-बार गले मिल रही थीं। माता-पिता भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। माता-पिता का कहना था कि उमा उनके लिए किसी बेटे से कम नहीं है।

गोल्डन गर्ल हुमा जाफर।

हुमा का कहना है कि वह बचपन से ही चिकित्सक बनना चाहती थीं। वह चिकित्सक बनने के बाद गरीबों की सेवा करना चाहती थी। वह इस बात से भी निराश थी कि विश्वविद्यालय से छात्रों को मार्कशीट नहीं मिलती है, उनकी भी मार्कशीट नहीं मिली थी। अपने माता पिता के साथ उन्होंने विश्वविद्यालय के कई चक्कर लगाए हैं।

एमए इकोनॉमिक्स में टॉप करने वाली नम्रता सैनी को चार मेडल मिले हैं। नम्रता ने बताया कि उनके पिता हरीश बिहारी और मां इंदु सैनी दोनों ही सरकारी शिक्षक हैं। वह भी प्रोफेसर बनना चाहती हैं।

चार मेडल पाने के बाद अपनी मां इंदू सैनी के साथ खुशी का इजहार करते हुए नम्रता सैनी।

वह B.Ed कर रही हैं। नम्रता ने बताया कि वह रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ती थी। मोबाइल से भी दूर रहती थी।नम्रता को चार मेडल मिलता देख उनकी मां की आंखों में आंसू आ गए थे। 

बीए और एमए में टॉप करने वाली प्रिया सागर पांडे को दो मेडल हैं।प्रिया सागर पांडे ने सेंट जॉन्स कॉलेज से बीएससी किया है।

बीए और बीएससी की टॉपर प्रिया सागर पांडे।

प्रिया के पिता सागर आनंद पांडे एक कंपनी में जीएम हैं। मां सुनीता मिश्रा संस्कृत की शिक्षिका हैं। प्रिया ने बताया कि उनके दादा नवल किशोर पांडे का उन्हें पढ़ाने में बहुत बड़ा हाथ रहा है। वह गुडवियर कंपनी में प्रेसिडेंट रह चुके हैं। प्रिया ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी। इसके साथ साथ शोध के क्षेत्र में भी वह आगे बढ़ना चाहती हैं।

एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में टॉप करने वाली रिंकल शर्मा।

एमएससी फूड एंड न्यूट्रिशन में टॉप करने पर रिंकल शर्मा को भी दो मेडल मिले हैं। वह गृह विज्ञान संस्थान की छात्रा हैं। बीएससी में भी उन्होंने टॉप किया था। रिंकल ने बताया कि उनके पिता पवन शर्मा और माता रेखा शर्मा ने उन्हें पढ़ने की पूरी आजादी दी थी। वह वर्तमान में साकेत हॉस्पिटल में डाइटिशियन भी हैं। वह भविष्य में लेक्चरर बनना चाहती हैं।

खेलकूद में मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षक महेश फौजदार के साथ। छात्र-छात्राओं ने निदेशक डॉ.अखिलेश सक्सेना और डॉ जयदीप शर्मा का भी धन्यवाद किया।

दीक्षांत समारोह में यह रहे उपस्थित

दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा, प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश, वित्त अधिकारी सत्येंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव पवन कुमार, अनूप केशरवानी, ममता सिंह, प्रोफेसर शुगम आनंद, डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रोफेसर लवकुश मिश्रा, प्रो. संजीव कुमार, प्रो. बृजेश पाठक, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. संतोष बिहारी शर्मा, प्रोफेसर संजय चौधरी प्रोफेसर बीपी सिंह, प्रोफेसर मनु प्रताप सिंह, प्रोफेसर पीके सिंह, प्रोफेसर रणवीर सिंह, प्रो. भूपेंद्र शर्मा, प्रोफेसर अनिल वर्मा, प्रो. बीडी शुक्ला, प्रोफेसर शरद चंद्र उपाध्याय, विश्वविद्यालय के सलाहकार डॉ. अरुण कुमार दीक्षित, डॉ. अमित अग्रवाल, लेफ्टिनेंट रीता निगम, प्रोफेसर अर्चना सिंह, प्रोफेसर विनीता सिंह, डॉ. आनंद टाइटलर, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. रश्मि शर्मा, अरविंद गुप्ता, सुखपाल तोमर, पूजा सक्सेना, तरुण, दीपक कुलश्रेष्ठ, दिनेश पचौरी आदि उपस्थित रहे। संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने किया।

Previous Post

फर्जी बैनामा करने के मामले में वांछित चल रही 25 हजार की इनामी गिरफ्तार

Next Post

ग्रेच्युटी देने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते हुए लेखाकार पकड़ा

Related Posts

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, आगरा में भी किया था 24 घंटे स्टे

October 20, 2026

आगरा। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को नागपुर से गिरफ्तार कर...

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

Next Post
ग्रेच्युटी देने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते हुए लेखाकार पकड़ा

ग्रेच्युटी देने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेते हुए लेखाकार पकड़ा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आगरा-फतेहपुर सीकरी के लिए मांगेंगे वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल आगरा-फतेहपुर सीकरी के लिए मांगेंगे वोट

April 2, 2024
एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

एत्मादपुर से तीन दिन पहले गायब हुई छात्रा का मिला शव

February 13, 2026
ताजमहल में मुमताज की कब्र पर गंगाजल छिड़कने का दावा

ताजमहल में मुमताज की कब्र पर गंगाजल छिड़कने का दावा

April 15, 2025
दिल्ली दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर, बांग्लादेश प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर

दिल्ली दुनिया का सर्वाधिक प्रदूषित शहर, बांग्लादेश प्रदूषण के मामले में दूसरे नंबर पर

March 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली
  • जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.