• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एसएन के प्लास्टिक सर्जरी व नाक कान गले विभाग द्वारा की गई जटिल सर्जरी

एसएन के प्लास्टिक सर्जरी व नाक कान गले विभाग द्वारा की गई जटिल सर्जरी

गॉल ब्लैडर कैंसर का भी सफल आपरेशन

May 6, 2023
in Agra, Health

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्लास्टिक सर्जरी एवं नाक कान गले विभाग द्वारा जटिल सर्जरी की गई है।

एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि नाक, कान, गला विभाग के सह आचार्य डॉ. अखिल प्रताप सिंह द्वारा कैंसर ग्रसित जबड़े को हटाया गया, उसके बाद प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. प्रणय सिंह चकोटिया द्वारा मरीज के जबड़े का पुनर्निर्माण किया गया। एनेस्थीसिया विभाग की सहायक आचार्य डॉ. अर्पिता सक्सेना द्वारा एनेस्थीसिया दिया गया जो कि इस तरह के ऑपरेशन में एक कठिन कार्य होता है। जबड़े के पुनर्निर्माण के लिए दाएं पैर की हड्डी का उपयोग किया गया। पैर की हड्डी को सबसे पहले जबड़े के आकार में लाया गया और उसके बाद उस हड्डी मैं खून का प्रवाह स्थापित करने के लिए उसे गर्दन की नसों से माइक्रोवस्कुलर विधि द्वारा दोबारा जोड़ा गया। इस तरह की सर्जरी को फ्री टिशू ट्रांसफर अथवा फ्री फिबुला फ्लैप  रिकंस्ट्रक्शन भी कहा जाता है। इस तरह से कैंसर रिकंस्ट्रक्शन करने से मरीज को जल्दी रेडिएशन थेरेपी एवं अन्य थेरेपी दी जा सकती है और इस सर्जरी को करने से मरीज के चेहरे पर किसी भी तरह की विकृति नहीं होती जोकि अक्सर कैंसर ग्रसित जबड़ा निकालने पर देखी जाती है।

मुंह के कैंसर के कारण

मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू का सेवन है। चबाने वाले तंबाकू का उपयोग विभिन्न रूप में किया जाता है जैसे कि खैनी, पान मसाला आदि। तंबाकू धूम्रपान के रूप में भी किया जाता है। जैसे कि बीड़ी, हुक्का, सिगरेट आदि के इस्तेमाल से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। तंबाकू वाले मंजन के इस्तेमाल से भी कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। तंबाकू और शराब दोनों का एक साथ सेवन करने से कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। नुकीले दांत से बार-बार गाल में चोट लगने से भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित रूप से मुंह की जांच करवाना अति आवश्यक है। तंबाकू, शराब आदि का इस्तेमाल नहीं करके व नियमित जीवनशैली अपनाकर, खाने में पौष्टिक आहार का सेवन करके व योग, नियमित व्यायाम करके मुंह के कैंसर से बचा जा सकता है।

गॉल ब्लैडर कैंसर का भी सफल आपरेशन

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग द्वारा पित्त की थैली के कैंसर का ऑपरेशन दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

एसएन मेडिकल कॉलेज में 50 साल की उम्र की महिला को पेट में दर्द के बाद गैस्ट्रो सर्जरी विभाग द्वारा जांच करवाने के बाद पित्त की थेली के कैंसर के बारे में पता चला। महिला को गैस्ट्रोसर्जरी विभाग में भर्ती किया गया। पूरा ऑपरेशन दूरबीन विधि द्वारा किया गया। इस कैंसर के ऑपरेशन में पित्त की थेली के साथ लिवर का थोड़ा हिस्सा भी निकाला जाता है। ऑपरेशन की शाम से ही मरीज़ का खाना पीना शुरू कर दिया गया। ऑपरेशन के चौथे दिन मरीज की छुट्टी कर दी गई। अभी तक इस तरह से तीन ऑपरेशन किए जा चुके हैं। ऑपरेशन टीम में गैस्ट्रोसर्गरी विभाग से डॉ. सचिन अरोड़ा, डॉ. रोहित धवन, डॉ. चंदन , डॉ. कौशल, डॉ. सोहम एवं एनेस्थीसिया विभाग से डॉ. राजीव पुरी और उनकी टीम का सहयोग रहा।

Previous Post

यमुना एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से 30 फुट गहरी खाई में गिरी बस

Next Post

प्राचार्य के साथ मारपीट करने के मामले में डीआईओएस सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Related Posts

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित

April 14, 2026

आगरा। आगरा में आंबेडकर जयंती के मौके पर निकाली जा रही रैलियों के बीच आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-6 स्थित...

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

April 14, 2026

आगरा। आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक के बाहर हुई डेढ़ लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने...

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

April 13, 2026

आगरा।  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य चयन...

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

2047 तक उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और देश में कांग्रेस की वापसी का कोई नंबर नहीं है: केशव मौर्य

April 12, 2026

आगरा। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को आगरा दौरे के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला।...

कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई घंटे रहेंगे

कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कई घंटे रहेंगे

April 11, 2026

आगरा। कल आगरा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आ रहे हैं। यूटा के कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ  प्रशासनिक...

एत्माउद्दौला थाना अब नजर आएगा नए स्वरूप में, पुलिस कमिश्नर नवनिर्मित थाने और द्वार को देखकर हुए गदगद

एत्माउद्दौला थाना अब नजर आएगा नए स्वरूप में, पुलिस कमिश्नर नवनिर्मित थाने और द्वार को देखकर हुए गदगद

April 10, 2026

आगरा। आज से एत्माउद्दौला थाना  नए स्वरूप में नजर आएगा। मुख्य द्वार से लेकर मिशन शक्ति केंद्र, दफ्तर, बैरक तक...

Next Post
प्राचार्य के साथ मारपीट करने के मामले में डीआईओएस सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

प्राचार्य के साथ मारपीट करने के मामले में डीआईओएस सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सदर पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

सदर पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

August 5, 2025
नाई की मंडी जमीन कांड: ‘खाकी-खादी-दबंगों’ तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

नाई की मंडी जमीन कांड: ‘खाकी-खादी-दबंगों’ तीनों का गठजोड़ आ रहा सामने, आरोपी घूम रहे पुलिस के साथ !

March 9, 2025

ताजगंज में एक मकान में चल रहा था सेक्स

December 31, 2021
कई राज्यों की पुलिस को नाच नचाने वाले शातिर चोर हरीपर्वत पुलिस ने दबोचे

कई राज्यों की पुलिस को नाच नचाने वाले शातिर चोर हरीपर्वत पुलिस ने दबोचे

March 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आंबेडकर जयंती रैली के बहाने माहौल बिगाड़ने की कोशिश, परशुराम चौक पर चढ़े युवक ने झंडा लगाया, ब्राह्मण हुए आक्रोशित
  • एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा
  • सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क
  • यमुना में मोटरबोट के पलटने से हुए हादसे में अब तक 15 लोगों के शव मिले
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.