• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 100 शिकायतें, सिर्फ चार का निस्तारण

संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 100 शिकायतें, सिर्फ चार का निस्तारण

June 3, 2023
in administration, Agra, Court, Development, Police

आगरा। शनिवार को तहसील फतेहाबाद मे संपूर्ण समाधान दिवस में 100 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से चार शिकायतों का ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के लिए निर्देश दिया गया।

गांव हुसैनपुरा जगराजपुर के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए अवगत कराया  कि मौजा जगराजपुर मे ग्राम सभा की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। उन्होंने ग्राम सभा की जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने तथा अवैध कब्जा होना पाये जाने पर तत्काल हटाने के लिए निर्देश दिए गए। कामता प्रसाद, महेशचंद शर्मा निवासी गण जारोली ने शिकायत की कि जारोली के गाटा संख्या 457 जो अभिलेखों में तालाब अंकित है जिस पर दूसरी ग्राम पंचायत के रहने वाले दबंग लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। राजस्व विभाग और पुलिस के द्वारा कई बार दबंगों से मना किया गया लेकिन, अवैध कब्जा नहीं हटा रहे हैं ।जिलाधिकारी ने तहसीलदार को मौके पर जाकर जांच करने तथा अवैध कब्जा पाए जाने पर तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। लोहारी तडावली के ग्रामीणों ने शिकायत की कि लोहारी सड़क से ताराचंद के घर पर होकर लखनऊ एक्सप्रेसवे तक चक मार्ग है। उक्त रास्ते को गांव के ही रामवीर ने कुछ दिन पूर्व एक ईट लगाकर झोपड़ी डाली है जिसे चकमार्ग बंद हो गया है और अवैध कब्जा कर लिया गया है। पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी ने पुलिस संबंधित शिकायतों को सुना और उनका निस्तारण किया। पुलिस अपर आयुक्त ने फरियादियों को अपना नंबर दिया और कहा कि पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर वह उनसे संपर्क करें।

Previous Post

तिलक बाजार में प्राधिकरण ने शू फैक्ट्री को किया सील

Next Post

हाथी घाट पर यमुना में नहाने गए चार युवक डूबे, पुलिस तलाश में जुटी

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
हाथी घाट पर यमुना में नहाने गए चार युवक डूबे, पुलिस तलाश में जुटी

हाथी घाट पर यमुना में नहाने गए चार युवक डूबे, पुलिस तलाश में जुटी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

राधाकृष्ण मंदिर में शिवलिंग से चांदी का मुखौटा, दानपेटी और अन्य कीमती सामान चोरी

राधाकृष्ण मंदिर में शिवलिंग से चांदी का मुखौटा, दानपेटी और अन्य कीमती सामान चोरी

December 31, 2025
नवनीत सिंह चहल बने आगरा के जिलाधिकारी

नवनीत सिंह चहल बने आगरा के जिलाधिकारी

September 17, 2022
लोहामंडी थाने में लगी बायोमेट्रिक मशीन, पुलिसकर्मियों की हाजिरी अब इसी से लगेगी

लोहामंडी थाने में लगी बायोमेट्रिक मशीन, पुलिसकर्मियों की हाजिरी अब इसी से लगेगी

July 26, 2024

सपा ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पर बदला प्रत्याशी, अब विनय अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव

January 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.