आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र के जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के समीप लाठी, डंडे और हथियारों से लैस दर्जनभर लुटेरे बदमाशों ने तीन बारातियों को लाठी डंडे और गोली मारकर लहूलुहान कर दिया। फायरिंग करते हुए वह फरार हो गए।
बता दें कि आधी रात एत्मादपुर बरहन मार्ग पर स्थित जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल के पास गांव बुर्ज खंजर से बरात कर गुजर रहे बाइक सवार बारातियों को लाठी डंडे और हथियारों से लैस बदमाशों ने घेर लिया और मारपीट कर मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर फायरिंग कर दी जिससे पैर में गोली लगने से थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी मोहन सिंह घायल हो गए। जबकि हरिसिंह बघेल का लाठी डंडों से हाथ तोड़ दिया, बचाव की कोशिश कर रहे मोनू के सिर में प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। मौका पाकर हथियारबंद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए।
घटना की जानकारी पर एत्मादपुर इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह मय पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। जब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को एत्मादपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया। घायल लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि तीनों बाइकसवार थाना बरहन क्षेत्र के गांव नगला बरी के रहने वाले हैं। वह बुर्ज खंजर में बरात में शामिल होने आए थे। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग कर दी।
उद्योगपति पर कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर
आगरा। शहर के उद्योगपति विवेक बैनारा के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर न्यू आगरा थाने में एफआईआर दर्ज की गई...











