आगरा। ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली शैंपू बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है। मौके से भारी मात्रा में नकली शैंपू बरामद किए गए हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इनकी बिक्री की जा रही थी। पिछले दिनों यहां नकली मसाला भी पकड़ा गया था।
थानाध्यक्ष सुमनेश विकल को सूचना मिली थी कि चंदन नगर में एक गोदाम में काफी मात्रा में नकली शैंपू बनाए जा रहे हैं। मौके पर दबिश देकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना पुलिस को करीब ढाई हजार शैंपू की बोतल मिली हैं, जिनमें अधिकतर में शैंपू भरे जा चुके थे। 100 से 150 खाली डिब्बे बरामद हुए हैं।











