आगरा। आज सुबह पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से मॉकड्रिल की। मॉकड्रिल के दौरान आतंकी गतिविधि को नाकाम किया गया।
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए यह मॉक ड्रिल की गई। मॉक ड्रिल के दौरान का नजारा देखने लायक था। एक समय तो पर्यटकों को भी लगा कि कुछ हो गया है। वह घबरा गए। बाद में जब पता चला यह मॉक ड्रिल है तो उनकी सांस में सांस आई।











