• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
भाजपा नेता को गोली मारने वाले हमलावरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

भाजपा नेता को गोली मारने वाले हमलावरों से पुलिस की मुठभेड़, दो को लगी गोली

खुलासे के लिए अधिकारियों ने इंस्पेक्टर हरीपर्वत सहित उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई

August 27, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में भाजपा नेता को गोली मारने वाले हमलावरों के साथ थाना पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ हो गई। इसमें दो को गोली लगी है। दोनों को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के खुलासे के लिए अधिकारियों ने इंस्पेक्टर हरीपर्वत सहित उनकी पूरी टीम की पीठ थपथपाई है।

बता दें की 16 अगस्त को विजयनगर में रहने वाले भाजपा नेता राकेश कुशवाहा को तीन बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई थी। दिनदहाड़े बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए थे। गोली राकेश कुशवाहा के बाजू और पेट में लगी थी। पुलिस ने उन्हें घायल हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इसके बाद पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए जुटी हुई थी। देर रात इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार को सूचना मिली की गोली मारने वाले हमलावर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर वह थाना पुलिस और एसओजी टीम के साथ उन्हें पकड़ने के लिए पहुंच गए। पुलिस को देखते ही हमलावरों ने उनके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी फायरिंग में दो हमलावरों के गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया है कि राकेश की बहन हेमलता और उनके पति राम कुमार ने हत्या की सुपारी दी थी। 6 लाख में हत्या की सुपारी दी गई थी। इसमें 50 हजार एडवांस दिए गए थे। इसके अलावा एक नई मोटरसाइकिल और तमंचा दिया गया था। इसी मोटरसाइकिल से हमलावर घटना को अंजाम देने के लिए आए थे। पकड़े गए हमलावरों के नाम सनी पुत्र अरविंद,  कृष्णा उर्फ कन्हैया पुत्र हरनाम सिंह, शिवा पुत्र सरमन सिंह निवासी हाथरस हैं। राकेश कुशवाहा के पिता मथुरा प्रसाद की भी हत्या हुई थी। हत्या में दो बहनों का हाथ था। प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से घर में विवाद चल रहा है जिस वजह से आपस में ही सब लोग एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। हमलावरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार चौकी प्रभारी विजयनगर मोहित कुमार, चौकी प्रभारी खंदारी राजकुमार बालियान, चौकी प्रभारी देहली गेट निशामक त्यागी, हेड कांस्टेबल गौतम चौधरी आदि शामिल रहे।

घायल बदमाश।

Previous Post

उच्च शिक्षा मंत्री ने पायीं विश्वविद्यालय परीक्षा में गड़बड़ियाँ

Next Post

सावन के चौथे सोमवार पर लगेगा पृथ्वीनाथ मंदिर का मेला, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Related Posts

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी

October 19, 2026

आगरा। भरोसा जीतकर पहले 15 लाख रुपये उधार लिए, फिर रकम लौटाने से बचने के लिए पुलिस के नाम पर...

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की

October 19, 2026

आगरा। शनिवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विजय कुमार सूर्या एंक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता...

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज

October 18, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र के रावली में पुलिस दबिश के दौरान जिस युवक ललित की हत्या का पुलिस पर आरोप...

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा

October 18, 2026

आगरा। थाना हरीपर्वत क्षेत्र में एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में भाजपा पार्षद किशन नायक और उनके दो बेटे...

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

खेड़ा राठौर में पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर पति फरार

October 17, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक पति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या...

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने...

Next Post
सावन के चौथे सोमवार पर लगेगा पृथ्वीनाथ मंदिर का मेला, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

सावन के चौथे सोमवार पर लगेगा पृथ्वीनाथ मंदिर का मेला, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हादसा-15: शास्त्रीपुरम में ही रहने की जिद पर वहां उपलब्ध कराए मकान

हादसा-15: शास्त्रीपुरम में ही रहने की जिद पर वहां उपलब्ध कराए मकान

February 1, 2023
क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

क्षत्रिय सभा यमुना पार शाखा द्वारा जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल

January 11, 2026
कमलानगर में कपड़े के शोरूम में लगी आग, 45 मिनट लग गए आग बुझाने में

कमलानगर में कपड़े के शोरूम में लगी आग, 45 मिनट लग गए आग बुझाने में

May 14, 2024
डॉ. आंबेडकर यूनिवर्सिटी को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

डॉ. आंबेडकर यूनिवर्सिटी को नैक से मिला ए प्लस ग्रेड

November 9, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कथित पुलिस अधिकारियों का भय दिखाकर बुजुर्ग से लगातार लाखों रुपये की ठगी
  • एडीए उपाध्यक्ष ने गिट्टी उखड़वाकर सड़क चेक की
  • रामजीलाल सुमन बोले ललित के हत्यारों के खिलाफ हो मुकदमा दर्ज
  • भाजपा पार्षद दो बेटों सहित हुआ फरार, घर पर कुर्की आदेश चस्पा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.