• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो सगे भाईयों से आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने की एक लाख की लूट

दो सगे भाईयों से आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने की एक लाख की लूट

पुलिस घटना को मान रही है संदिग्ध, सभी की टिकी हुई हैं जांच पर नजरें

September 3, 2023
in Agra, Crime, News

आगरा।  जैतपुर क्षेत्र अंतर्गत कांधरपुरा रेलवे अंडरपास में दिनदहाड़े पशु व्यापारी दो सगे भाइयों पर दो बाइक सवार आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। हमले में घायल व्यापारियों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है।

चित्राहाट क्षेत्र के गांव पई निवासी कुलदीप,नवजोत पुत्रगण सत्यवान सिंह पशु व्यापारी हैं।  बोलोरो पिकअप गाड़ी से सगे भाई व्यापारी जैतपुर के प्यारामपुरा गांव की पशु हाट से अपने घर गांव बापस लौट रहे थे। तभी कांधरपुरा रेलवे अंडरपास के पास  आधा दर्जन बदमाशों ने डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए और उनसे एक लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। व्यापारियों ने 112 पर लूट की घटना की सूचना दी। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल व्यापारियों को जैतपुर के सीएचसी केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का उपचार किया गया। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से हड़कंप मच गया। व्यापारी कुलदीप सिंह ने बताया कि हम दोनों भाई पशुओं को खरीद फरोख्त का काम करते हैं। जैतपुर के गांव प्यारमपुरा के पशुहाट से बोलेरो   द्वारा घर लौट रहे थे। तभी कांधरपुरा रेलवे अंडरपास में सामने से दो बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने मेरी गाड़ी को घेरकर डंडों से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। और दोनों भाईयों के साथ जमकर मारपीट कर करीब एक लाख रुपए लूटकर बाइक सवार बदमाश भाग गए। मामले को लेकर पुलिस ने दोनों व्यापारी भाइयों से पूछताछ कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है।

Previous Post

भानु चंद गोस्वामी बने आगरा के नए जिलाधिकारी

Next Post

हापुड़ घटना के विरोध में 6 सितंबर तक अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

Related Posts

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी

June 2, 2026

आगरा। आगरा पुलिस ने 25 सालों से फरार एक आरोपी को एआई तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया है। उस...

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

विश्वविद्यालय में बीएड 2008-09 के चार्ट में पेज बदलने के आरोप में बाबू हुआ निलंबित

June 1, 2026

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में एक बाबू पर बीएड के चार्ट में पेज बदलने का आरोप है। मामले में...

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ा, हुई हाथापाई

June 1, 2026

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल के बाहर देख लिया।...

Next Post
हापुड़ घटना के विरोध में 6 सितंबर तक अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

हापुड़ घटना के विरोध में 6 सितंबर तक अधिवक्ता रहेंगे हड़ताल पर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मलपुरा के होटल में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

मलपुरा के होटल में नाबालिग के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप

June 8, 2022
बीती रात तीन थाना क्षेत्र में हुई चोरों से पुलिस की मुठभेड़, तीनों के पैर में लगी गोली

बीती रात तीन थाना क्षेत्र में हुई चोरों से पुलिस की मुठभेड़, तीनों के पैर में लगी गोली

August 27, 2025
दबिश कांड: दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने के लिए परिजनों ने किया हंगामा

दबिश कांड: दोषी पुलिसकर्मियों को जेल भेजने के लिए परिजनों ने किया हंगामा

March 3, 2024
शाहबाज शरीफ़ होंगे पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, संयुक्त विपक्ष ने औपचारिक रूप से चुना अपना नेता

शाहबाज शरीफ़ होंगे पाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री, संयुक्त विपक्ष ने औपचारिक रूप से चुना अपना नेता

April 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.