• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पूरे देश से 18 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया, जिसमें आगरा स्मार्ट सिटी भी शामिल

पूरे देश से 18 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया, जिसमें आगरा स्मार्ट सिटी भी शामिल

मंडलायुक्त ने बुधवार को की आगरा स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक

June 12, 2024
in administration, Agra, Crime, Development

आगरा। मंडलायुक्त के द्वारा बुधवार को आगरा स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक ली गई। मंडलायुक्त ने शहर में स्थापित किए जाने वाले 10 ईवी चार्जिंग स्टेशन को लेकर निर्देश दिए कि चिन्हित जगह का अवलोकन कर लिया जाए कि उन स्थान पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाने की आवश्यकता अथवा लाभ है या नहीं।

  बैठक में सबसे पहले विगत बोर्ड बैठक में दिये गए निर्देशों के अनुपालन आख्या की स्थिति पर चर्चा की गई। ऑटोमेटेड सेल्फ क्लीनिंग टॉयलेट के बारे में अवगत कराया गया कि नौ स्थान पर संचालित शौचालय का काम पूरा हो गया है और नगर निगम को हैंडओवर कर दिया गया है। 20 में से शेष सात बस शेल्टर बनाये जाने को निविदा निकालकर अच्छी एजेंसी का चयन किए जाने के निर्देश दिए। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को लेकर अवगत कराया गया कि अब तक चार लाख आरएफआईडी लग चुकी है लेकिन 56 हजार घरों से ही स्कैनिंग डाटा मिल रहा है। निर्देश दिए कि जितने घरों में आरएफआईडी लगी है उन सभी से स्कैनिंग डेटा प्राप्त किया जाए। बायोमेट्रिक उपस्थिति शत प्रतिशत की जा रही है। एटीसीएस मोड पर चलने वाले तीन और जंक्शन को इंप्रूव कर दिया गया है। सभी 63 जंक्शन को एटीसीएस मोड पर ही चलाने को कहा गया। आईटीएमएस में 43 जंक्शन से जनित हो रहे कम चालान की संख्या को लेकर पूर्व में दिये गए निर्देश के बावजूद यथावत स्थिति रहने पर स्मार्ट कैमरे में कैप्चर वॉयलेंस और जनित चालान के बीच गैप कम करने व मैनपॉवर की संख्या बढ़ाने इत्यादि से संबंधित पत्र तैयार कर आयुक्त कार्यालय से संबंधित विभाग को जारी करने के निर्देश दिए। मेरा आगरा सिटी एप पर इवेंट प्रमोशन व अन्य प्रचार प्रसार से जुड़े प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए प्रचार-प्रसार की दर 30 जून तक निर्धारित कर सिटी एप पर प्रचार शुरू करने के निर्देश दिए गए। एबीडी क्षेत्र में 24 घंटे जलापूर्ति से संबंधित कार्य योजना को लेकर निर्देश दिए कि जून माह के अंत तक कार्य पूर्ण कर संबंधित विभाग को हैण्डओवर की प्रक्रिया पूर्ण की जाए।

तत्पश्चात स्मार्ट सिटी के वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के वित्तीय ऑडिट पर चर्चा हुई। विभिन्न मदों में आय-व्यय के लेखा जोखा पर चर्चा उपरांत वित्तीय ऑडिट को स्वीकृति दी गयी। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखे जाने के क्रम में अवगत कराया गया कि ‘सिटीज 2.0’ योजना में पूरे देश से 18 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया है, जिसमें आगरा स्मार्ट सिटी भी शामिल है। इसके अन्तर्गत इंटीग्रेटेड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा, जिसमें 100 टीडीपी का प्लांट बनेगा। इस प्लांट पर मुख्यतः पेठा, लैदर और मण्डी से जनित वेस्ट का निस्तारण किया जायेगा। प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गयी।

सदर स्थित क्वीन एम्प्रैस मैरी लाइब्रेरी के जीर्णोद्धार से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा की गई। लगभग 2.58 करोड़ की लागत से लाइब्रेरी बिल्डिंग का जीर्णोद्धार, विद्युत, बाउंड्री, मुख्य द्वार इत्यादि कार्य किये जाएंगे। उसमें रीडिंग रूम, एग्जीबिशन, कैफे, आउटडोर इवेंट इत्यादि की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रस्ताव को स्वीकृति दी गयी। वहीं इंडोर स्टेडियम के प्रस्ताव में स्टेडियम के ऑपरेशन मॉडल, मैंटेनेंस एवं फैसिलिटी पर चर्चा की गयी। इस प्रोजेक्ट की विस्तृत डीपीआर और आरएफपी अगली बोर्ड बैठक में रखने के निर्देश दिये गए।

Previous Post

जिला जज ने जेल मैन्युअल के आधार पर सभी सुविधाए देने के निर्देश दिए

Next Post

अनुशासनहीनता और अनुचित लाभ लेने के लिए शहर में 31 पुलिसकर्मी निलंबित

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

Next Post
अनुशासनहीनता और अनुचित लाभ लेने के लिए शहर में 31 पुलिसकर्मी निलंबित

अनुशासनहीनता और अनुचित लाभ लेने के लिए शहर में 31 पुलिसकर्मी निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा के रेलवे ऑफिस में सीबीआई का छापा

आगरा के रेलवे ऑफिस में सीबीआई का छापा

February 21, 2023
आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी महिला, मौत

आठवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थिति में गिरी महिला, मौत

July 20, 2025
विवि कर्मचारी संघ चुनाव में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने साड़ी, घड़ी, पैंट-सूट बांटे

विवि कर्मचारी संघ चुनाव में मतदान से पहले प्रत्याशियों ने साड़ी, घड़ी, पैंट-सूट बांटे

September 17, 2024
ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो विदेशी पकड़े

ई-कॉमर्स साइट पर प्रोडक्ट बेचने के नाम पर ठगी करने वाले दो विदेशी पकड़े

April 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.