• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एत्मादपुर थाने के मालखाने से लाइसेंसी बंदूक हुई चोरी

एत्मादपुर थाने के मालखाने से लाइसेंसी बंदूक हुई चोरी

पीड़ित के पास बंदूक जमा करने की है जमा पर्ची, मुकदमा हो रहा है दर्ज

October 11, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। एत्मादपुर थाने के मालखाने से एक लाइसेंसी बंदूक चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर थाना पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बंदूक किसने चोरी की है यह जांच का विषय है। सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि अब क्या थाने के माल खाने भी सुरक्षित नहीं है?

 गांव बिहारीपुर के रामनिवास ने बताया कि उसके पिता श्यामवीर सिंह पूर्व प्रधान थे। 14 जुलाई 2012 को चुनाव के समय पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक एत्मादपुर थाने में जमा की थी। उसके बाद पिता की तबियत खराब हो गई, उन्हें लकवा मार गया। वह बंदूक रखने की स्थिति में नहीं थे। इसलिए थाने बंदूक लेने नहीं गए। बीच में वह कई बार थाने बंदूक लेने गया उससे कहा गया कि जिनके नाम लाइसेंस है उन्हें ही दी जाएगी। वह वापस लौट आता था। 14 मार्च 2021 को पिता का देहांत हो गया। उसने वारिसान में अपना शस्त्र लाइसेंस बनवाया। 10 मई 2023 को उसका लाइसेंस बना। उसके बाद से वह अपनी बंदूक लेने के लिए थाने चक्कर काट रहा है।  कई चक्कर काटने पर उसे बताया गया कि बंदूक मालखाने में मिल नहीं रही है। इस जानकारी के बाद पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस आयुक्त ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वर्ष 2012 में मालखाने का चार्ज किसके पास था। नए मालखाना मुहर्रिर ने चार्ज में बंदूक ली थी या नहीं। यह पुराने रिकार्ड में देखा जा रहा है। इस मामले में रिकार्ड देखने के बाद तय होगा कि मुकदमा किसके नाम दर्ज होगा। बंदूक नहीं मिलने पर गबन की धारा के तहत मुकदमा लिखा जाएगा।

मालखाने में पहले भी हो चुकी चोरी
मालखाने से माल गायब होने का यह पहला मामला नहीं है। अक्तूबर 2021 में जगदीशपुरा थाने के मालखाने से 25 लाख रुपये चोरी हुए थे। पुलिस ने शक में सफाई कर्मचारी को पकड़ा था, उसकी हिरासत में मौत हो गई थी। बवाल हुआ था। कई लोग निलंबित हुए थे। बंदूक गायब होने का भी यह पहला मामला नहीं है। पूर्व में न्यू आगरा और रकाबगंज थाने में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 

Previous Post

आगरा में लघु उद्यमी महाधिवेशन में पहुंचे सीएम योगी: बोले- प्रदेश में कानून से खिलवाड़ करने वालों को छोडे़ंगे नहीं

Next Post

हत्या के मामले में फरार 25 हजार के इनामी से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Related Posts

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर...

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

May 5, 2026

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र स्थित रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर...

Next Post
हत्या के मामले में फरार 25 हजार के इनामी से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

हत्या के मामले में फरार 25 हजार के इनामी से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शेर सिंह राणा पहुंचे कार्यक्रम स्थल, उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों से लोग आ रहे

शेर सिंह राणा पहुंचे कार्यक्रम स्थल, उत्तर प्रदेश के अलावा कई राज्यों से लोग आ रहे

April 12, 2025
पिंकी मर्डर केस: पुलिस ने गुमशुदगी लिखकर की इतिश्री, कोर्ट के आदेश पर  मुकदमा, पीड़ित का एक लाख दबिश में खर्च

पिंकी मर्डर केस: पुलिस ने गुमशुदगी लिखकर की इतिश्री, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा, पीड़ित का एक लाख दबिश में खर्च

July 15, 2023
आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

आगरा-कानपुर हाईवे पर टैंकर से टकराई बस, दो यात्रियों की मृत्यु

November 3, 2022
शाहगंज में बंद कमरे में मिले दो महिलाओं के शव

शाहगंज में बंद कमरे में मिले दो महिलाओं के शव

May 30, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की
  • हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत
  • नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.