• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026
in accident, administration, Agra, disaster, Environment

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर दिया। वह महिलाओं को जंगल की ओर खींचकर ले जा रहा था। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। 

जगनेर के रिछोहा गांव निवासी शकुंतला देवी मंगलवार दोपहर तीन बजे घर से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित नलकूप से लकड़ी लेने के लिए गई थीं। ग्रामीणों ने बताया कि झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुआ ने अचानक हमला कर दिया। तेंदुआ शकुंतला को जंगल की ओर खींचकर ले जा रहा था। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाते हुए तेंदुआ को खदेड़ा। महिला के हाथ-पैर के साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर पंजों और दांत के निशान थे। दहशत के कारण पूरा शरीर कांप रहा था।

ग्रामीणों ने बताया महिला पर हमले से दो घंटे पहले गाय के बछड़े पर भी तेंदुआ ने हमला किया था। महेश ने बताया कि कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर जब वह पशुवाड़े में पहुंचे तो बछड़ा खेत में मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। वन विभाग की टीम रिछोहा गांव के पास कांबिंग कर रही थी।

शाम छह बजे रिछोहा गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित मजरा भोजपुरा निवासी पिंकी और उनकी चाची रेनू देवी पर खेतों से लकड़ी लेते समय तेंदुआ ने हमला बोल दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे, इस पर तेंदुआ भाग गया। दोनों के कंधे, हाथ और पैर पर पंजों और दांतों के घाव हैं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देने के बाद एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

रिछोहा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व उनके पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने हमला किया था। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। कई ग्रामीण, महिला और बच्चे घरों से बाहर नहीं निकले। 

Previous Post

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

Next Post

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Related Posts

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

May 8, 2026

आगरा। सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का...

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

Next Post
दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

अनन्या ने किया ताजनगरी का नाम रोशन, इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया

April 17, 2022
एफबीआई का वांटेड भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक एसटीएफ ने संजय प्लेस से पकड़ा

एफबीआई का वांटेड भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक एसटीएफ ने संजय प्लेस से पकड़ा

September 17, 2022
लापरवाह मतदाता और कोरोनावायरस से रक्षा करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रक्षक

लापरवाह मतदाता और कोरोनावायरस से रक्षा करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उनके रक्षक

February 1, 2022
कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

कुलगाम में राजपूत ड्राइवर की हत्या के बाद दहशत का माहौल, हिंदुओं को घाटी छोड़ने की धमकी, 11 दिनों में 6 बार बनाया निशाना

April 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.