आगरा। शुक्रवार को ग्वालियर हाईवे पर एक हादसे में अज्ञात वाहन ने ऑटो को रौंद दिया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।
इरादत नगर क्षेत्र में दोनों वाहन एक ही तरफ से आ रहे थे। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद ऑटो हाइवे पर बुरी तरह घिसट गया, जिसमें चालक और सवारियां फंस गईं। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही एसीपी पीयूष कांत राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ऑटो सवारों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एसीपी पीके राय ने बताया कि थाना इरादत नगर क्षेत्र के खारी नदी ओवर ब्रिज के नजदीक ये सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।











