आगरा। दबंगों ने एक बोरी अनाज चुराने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, उस पर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए। इसका वीडियो बुधवार को तेजी से वायरल हो गया है।
पिनाहट थाना क्षेत्र के अरनोटा मार्ग स्थित अनाज खरीद केंद्र है। यहां ट्रैक्टर-ट्राली से किसान का एक बोरी अनाज चोरी करते ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पेड़ से बांध दिया। उस पर जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ बरसाए। इसका वीडियो भी बनाया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी युवक को थाने ले गई।पूछताछ में आरोपी की पहचान सवालदास का पुरा गांव निवासी लक्ष्मीकांत के रूप में हुई।











