• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थानाध्यक्ष की शिकायत होते ही 90 दिन की समस्या का 24 घंटे में हल

थानाध्यक्ष की शिकायत होते ही 90 दिन की समस्या का 24 घंटे में हल

सामान वापस दिलाया, पीड़ित ने शपथ पत्र दिया, कई सवाल रह गए अनसुलझे

October 19, 2023
in Agra, Crime, News

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। एक पीड़ित ने जगनेर थानाध्यक्ष पर अपने घर भेजकर गोबर डलवाने, शौचालय धुलवाने बंधक बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत के 24 घंटे के अंदर ही पीड़ित को सामान दिला दिया गया।  इसके बाद पीड़ित से शपथपत्र लिखवाया गया।  वीडियो बनाया गया कि उसे पुलिस से कोई शिकायत नहीं है। इसके बाद जांच पूरी हो गई। पूर्व में भी कई बड़े-बड़े मामले शपथ पत्र ने निपटा दिए हैं। यह मामला भी निपट गया। किस नियम के तहत पीड़ित को थानाध्यक्ष ने अपने गांव भेजा? एक महीना दो दिन रखा? किसके आदेश से पीड़ित को थाने पर रखा? बर्तन साफ कराए? कपड़े धुलवाए? गंभीर प्रकरण में उठे कई सवाल अनसुलझे रह गए। 

अजीजपुर, धनौली (मलपुरा) निवासी शैलेंद्र उर्फ रिंकू बुधवार को पुलिस आयुक्त के समक्ष पेश हुआ था। आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष जगनेर अवनीत मान और छह पुलिस कर्मियों ने उसका मानसिक और शरीरिक उत्पीड़न किया है। 20 जुलाई को वह जगनेर थाने गया था। उसकी पत्नी एक किराए के मकान में सामान रखकर भाग गई थी। उसका सामान पुलिस को वापस कराना था। थानाध्यक्ष जगनेर ने उसे थाने पर रख लिया। थाने में उससे मजदूरों की तरह काम कराया। 18 अगस्त को थानाध्यक्ष ने अपने गांव बड़ौत (बागपत) भेज दिया। एक महीना दो दिन वह वहां कैद रहा। वहां उससे  गोबर उठवाया गया। मारपीट की गई। जातिसूचक शब्द बोले गए। परेशान होने पर एक मुंशी उसे वापस लेकर आया। दोबारा थाने में रखकर मजदूरी कराई। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार को दी थी।

गुरुवार की सुबह पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसने अपने आरोपों का समर्थन किया। दोपहर को उसे एसीपी ने बुलाया, उससे बातचीत की, उसका सामान उसे वापस दिलाया गया। इसके बाद उससे शपथपत्र लिया गया। उसने लिखकर दिया कि पुलिस ने तो उसकी मदद की है। किसी ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया। बहकावे में आकर प्रार्थना पत्र दिया था। उसका सामान वापस मिल गया है।

क्या इन सवालों के जवाब खोजेंगे अधिकारी

-शैलेंद्र कितने दिन थाने में रहा। क्या काम किया। किसके आदेश से रहा।

-एसओ ने अपने गांव किसके आदेश से भेजा। एक महीना दो दिन उसने वहां क्या किया।

-20 जुलाई को पीड़ित अपना सामान वापस दिलाने की शिकायत लेकर आया था। आखिर ऐसा क्या हुआ जो 19 अक्तूबर को सामान वापस मिल गया। इससे पहले क्यों नहीं मिला।
-क्या सभी पीड़ितों की पुलिस इसी तरह काम देकर मदद करती है।

– बुधवार को उसने शिकायत की। गुरुवार सुबह वीडियो वायरल कर अपने आरोपों को सही बताया। एसीपी के पास जाते ही वह कैसे पलट गया। 

शपथपत्र ने बचाए कई महारथी

पुलिस के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हिम्मत चाहिए। पीड़ित आवाज उठाते हैं। अधिकारी जिसे बचाना चाहते हैं उसे मौका दिया जाता है। वे शपथपत्र लेकर आता है। जिसके खिलाफ कार्रवाई करनी होती है तत्काल हो जाती है।
-सादाबाद के चांदी कारीगरों से चांदी लूटी गई। अवैध वसूली हुई। फाउंड्री नगर पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी निलंबित हुए। शपथपत्र लेकर मुकदमे से बचे।

-अवैध हिरासत में रखकर शाहगंज थाने में बैनामा करारा गया। पीड़ित से शपथपत्र लिया गया।

-लोहामंडी का सिपाही रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ। पीड़ित से शपथपत्र लेकर मुकदमे से बचा।

Previous Post

दबदबा कम होता देख कर दी युवक की हत्या, तीन पकड़े

Next Post

बुटीक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पहली मंजिल पर रह रहा परिवार फंसा

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
बुटीक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पहली मंजिल पर रह रहा परिवार फंसा

बुटीक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पहली मंजिल पर रह रहा परिवार फंसा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दयालबाग में गुब्बारे भरने वाला सिलेंडर फटा, 5 लोग घायल

दयालबाग में गुब्बारे भरने वाला सिलेंडर फटा, 5 लोग घायल

February 5, 2022
डा. आरएस पारीक को पद्मश्री मिलने पर ताजनगरी के लोगों में खुशी की लहर

डा. आरएस पारीक को पद्मश्री मिलने पर ताजनगरी के लोगों में खुशी की लहर

January 26, 2024
धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड के दोनों बेटों सहित युवती से जबरन निकाह करने वाला दबोचा

धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड के दोनों बेटों सहित युवती से जबरन निकाह करने वाला दबोचा

July 23, 2025
ट्रांस यमुना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट

ट्रांस यमुना क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारी के साथ लूट

March 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.