• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
इनर रिंग रोड के पास नशे की हालत में मिली युवती

इनर रिंग रोड के पास नशे की हालत में मिली युवती

दीपावली की रात होम स्टे में हुआ था सामूहिक दुराचार, समझौते के लिए बुलाया था, शपथपत्र पर कराए साइन

December 31, 2023
in Agra, Crime, Cultural

आगरा। ताजनगरी फेस टू स्थित रिच होम स्टे में गैंगरेप का शिकार हुई युवती रविवार को इनर रिंग रेाड के पास बेहोशी हालत में मिली। कार सवार उसे फेंककर भाग गए थे। सूचना पर काफी देर बाद पहुंची ताजगंज पुलिस ने उसे उठाया फिर उसे मेडिकल के लिए भेजा। युवती ने पुलिस को बताया कि गैंगरेप के मुकदमे में समझौते के लिए उसे बुलाया गया था। शपथपत्र साइन कराया। कुछ पिलाया। उसके बाद फेंककर भाग गए।

सदर क्षेत्र निवासी युवती के साथ छोटी दीपावली की रात रिच होम स्टे में गैंगरेप हुआ था। युवती ने आरोप लगाया था कि ब्लैकमेल करके उसे जाल में फंसाया गया था। उससे देह व्यापार कराया जाता था। विरोध पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। तहरीर के आधार पर ताजगंज थाने में रवि राठौर, जितेंद्र राठौर, देव किशोर, मनीष, कुमार, सोनू, अशोक व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा लिखा गया था। पुलिस ने रवि राठौर, देव किशोर, जितेंद्र राठौर, मनीष कुमार और रिया को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। आरोपित जेल में बंद हैं। जमानत खारिज हो चुकी है।
रविवार को पुलिस को युवती बदहवास हालत में मिली। सूचना पर इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। घटना स्थल बमरौली कटारा थाना क्षेत्र था। बमरौली कटारा थाना प्रभारी को जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार युवती की जुबान लड़खड़ा रही थी। युवती ने बताया कि उसे शराब पिलाई गई। उसका एक दोस्त है मनोज उसने बुलाया था। जेल में बंद गैंगरेप के आरोपियों के पैरोकार आए थे। उनके साथ एक युवती थी। उस पर समझौते का दबाव बनाया। वह तैयार हो गई। शपथपत्र साइन कराया। उसके बाद उसे शराब पिलाई। बाद में कार से फेंककर भाग गए। पुलिस ने युवती को मेडिकल के लिए भेजा। मामले में इंस्पेक्टर ताजगंज जसवीर सिंह का फ़ोन मिलाया गया तो उनका फ़ोन नहीं उठा। 
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उससे पूछताछ की जाएगी। अभी वह ठीक से बात करने की स्थिति में नहीं है। जो भी तहरीर देगी उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

Previous Post

सर्दी के चलते दो जनवरी तक अवकाश घोषित

Next Post

कोरोना वायरस के नए वैरियंट के दो और मरीज मिले

Related Posts

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

Next Post
कोरोना वायरस के नए वैरियंट के दो और मरीज मिले

कोरोना वायरस के नए वैरियंट के दो और मरीज मिले

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

आगरा के कार्तिक शर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आईपीएल में एंट्री ली

December 16, 2025
श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

श्रीरामलीला महोत्सव का श्रीगणेश 17 सितंबर से, 28 को निकलेगी रामबारात

August 26, 2024
हरीपर्वत वार्ड में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को प्राधिकरण ने किया सील

हरीपर्वत वार्ड में अवैध रूप से बन रही बिल्डिंग को प्राधिकरण ने किया सील

May 22, 2025
सिकंदरा थाने में संजय कालिया गैंग के 19 लोगों पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

सिकंदरा थाने में संजय कालिया गैंग के 19 लोगों पर मुकदमा, चार गिरफ्तार

February 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर
  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.