• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी हुए लाभान्वित, खिले चेहरे

विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी हुए लाभान्वित, खिले चेहरे

महिला सुमंगला योजना के अंतर्गत सामूहिक रूप से महिलाओं को 4,83,40,000 की धनराशि प्रदान की गई

October 28, 2023
in Agra, Court, News

आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में खंदारी कैंपस  में वृहद विधिक साक्षरता, सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी लाभान्वित हुए। महिला सुमंगला योजना के अंतर्गत सामूहिक रूप से महिलाओं को 4,83,40,000 की धनराशि प्रदान की गई। 

शुभारंभ जनपद न्यायाधीश विवेक संगल,  सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह,  जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी द्वारा किया गया।

शिविर का शुभारंभ करते जनपद न्यायाधीश विवेक संगल,  सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण संजय सिंह,  अपर जिला अध्यक्ष रविकांत रस्तोगी, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी। साथ में मौजूद हैं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित चौधरी, विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार डॉ अरुण कुमार दीक्षित।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से  कुलदीप सिंह, दिव्यांग विभाग की ओर से  सिद्धांत तथा कृषि विभाग की ओर से मुख्तार खान के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। शिविर में आए चिन्हित दिव्यांग जनों को  जनपद न्यायाधीश व सदस्य सचिव के द्वारा ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चिन्हित लोगों को सांकेतिक रूप से घर की चाबी प्रदान की गई।  कृषि विभाग की ओर से सरसों किट लाभार्थी को प्रदान की गई।

अंत में जनपद न्यायाधीश व सदस्य सचिव के द्वारा शिविर में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया गया।

प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए जिला जज।

जिसमें प्रथम स्टॉल में जूडो की प्रदर्शनी लगाई गई थी जिसमें लड़कियों के द्वारा आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया गया। उसके बाद परिवार सुमंगला योजना के अंतर्गत महिलाओं को राशन भी वितरित किया गया। इस प्रकार स्वास्थ्य विभाग कौशल विकास विभाग, डाक विभाग, कृषि विभाग, इस प्रकार कुल 43 विभागों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। शिविर में आए हुए 43 विभाग के द्वारा चिन्हित लोगों को भारी संख्या में लाभ प्रदान किया गया। इसी दौरान एक विकलांग व्यक्ति पवन कुमार ने जनपद न्यायाधीश व सदस्य सचिव से ट्राई साइकिल प्रदान किए जाने का आग्रह किया। इसके संबंध में दिव्यांगजन को अविलंब प्रार्थना पत्र की जांच कर मौके पर ही ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अपर आयुक्त केशव चौधरी।

वृहद विधि साक्षरता सेवा शिविर के आयोजन के समय  कमर्शियल कोर्ट के न्यायाधीश सुधीर कुमार, अपर जिला जज प्रथम रविकांत, अपर जिला जज अमरजीत सिंह, अपर जिला जज परवेज अख्तर, अपर जिला जज नीरज बक्शी, अपर जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉक्टर दिव्यानंद द्विवेदी, मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमित चौधरी, न्यायाधीश मयूरेश श्रीवास्तव, अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी ए मणिकांडन, विश्वविद्यालय के विधिक सलाहकार डॉक्टर अरुण कुमार दीक्षित आदि शामिल रहे।

जिला जज को स्मृति चिन्ह देते हुए अपर जिला जज प्रथम रविकांत रस्तोगी।
Previous Post

स्मार्ट फुटवियर और एआई के इस्तेमाल से फुटवियर सेक्टर का लीडर बनेगा भारत

Next Post

मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

Related Posts

डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली

डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली

April 22, 2026

आगरा। नवागत जिलाधिकारी ने चार्ज लेते ही अपने तेवर दिखा दिए हैं। बुधवार सुबह वह अचानक जिला अस्पताल में निरीक्षण...

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश

April 21, 2026

आगरा। मंडल में सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मंगलवार को मंडलायुक्त ने  अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मण्डलीय सड़क...

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को मंडलायुक्त अचानक कैलाश मंदिर पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।...

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को आगरा के नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चार्ज ले लिया। चार्ज लेने से पहले वह मनकामेश्वर मंदिर...

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

April 20, 2026

आगरा। सोमवार दोपहर दीवानी परिसर की पार्किंग में एक के बाद एक पांच कारों में आग लग गई। आग लगने...

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

आगरा में सड़क पर बने मजार और कब्र को हटाने के लिए दिया नोटिस

April 20, 2026

आगरा। आगरा शहर की 27 मस्जिद, मजार एवं दरगाहों पर कार्रवाई के लिए योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर...

Next Post
मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कॉन्स्टेबल ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास

कॉन्स्टेबल ने गर्भवती पत्नी को कार से कुचलने का किया प्रयास

April 17, 2024
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर फिर अपने बयान को लेकर फंस गए

June 28, 2025
दो बच्चों की मां बोली पति के साथ नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी

दो बच्चों की मां बोली पति के साथ नहीं प्रेमी के साथ रहूंगी

April 16, 2022

मलपुरा में बालिका की हत्या कर शव खेत में फेंका

December 2, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • डीएम को अचानक जिला अस्पताल में आता देख मची खलबली
  • सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त
  • पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.