• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
फर्जी प्रपत्रों से शोरूमों से इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल खरीदने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश

फर्जी प्रपत्रों से शोरूमों से इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल खरीदने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया पर्दाफाश

बैकों में फर्जी आधार और पहचान पत्र से खुलवाते थे खाता

December 13, 2023
in Agra, Business, Crime

आगरा। आगरा एसटीएफ यूनिट के द्वारा फर्जी प्रपत्रों से शोरूमों से इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल, लैपटाप और वाहन खरीदने वाले गिरोह का  पर्दाफाश किया है।  शातिर फर्जी आधार कार्ड व प्रपत्रों से बैंकों में खाता खुलवाते थे। इसके बाद शोरूमों से किस्त में सामान खरीदने के बाद उसे दूसरों को बेच देते थे।

इंस्पेक्टर एसटीएफ हुकुम सिंह ने बताया कि आगरा कमिश्नरेट में फर्जी प्रपत्रों से सामान खरीदकर शोरूमों से ठगी करने वाले गिरोह की जानकारी मिली थी। हरीपर्वत पुलिस की मदद से गिरोह के तीन सदस्यों को मंगलवार रात दबोच लिया। पकड़े गए आरोपित कोतवाली के रहने वाले संजेश कुमार, राहुल और नई आबादी भक्ति गली रोड थाना लाइनपार फिरोजाबाद हैं। आरोपितों से सात मोबाइल, चार एसी, दो स्कूटर और लैपटाप बरामद किया है।
आरोपितो ने पूछताछ में बताया बरामद एक्टिवा उन्होंने राहुल नगर शारदा विहार बोदला निवासी मोहम्मद यूनूस की फर्जी आइडी से ली थी। यूनूस का असली नाम शाहिद निवासी सेक्टर चार आवास विकास कालोनी है। जबकि राहुल वर्मा से तीन मोबाइल बरामद किए। तीनों मोबाइल राहुल ने संजेश, युनूस और सचिन निवासी बोदला की फर्जी आइडी पर लिया था। प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपित बुधवार को जेल भेज दिए।

किशन और साहिल से बनवाते थे फर्जी प्रपत्र
आरोपितों ने पूछताछ में एसटीएफ को बताया, फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य प्रपत्र वह ट्रांस यमुना कालोनी निवासी किशन सिंह और साहिल पौनिया से बनवाते थे। आइडी फर्जी होने के चलते शोरूम मालिक वसूली नहीं कर पाते थे। खरीदा गया माल वह दूसरों को बेच देते थे।

Previous Post

कार रेसिंग में शहान अली मोहसीन का शानदार प्रदर्शन

Next Post

खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कांग्रेस ने हमें सब कुछ दिया, अब कर्ज चुकाने का समय-सोनिया गांधी

कांग्रेस ने हमें सब कुछ दिया, अब कर्ज चुकाने का समय-सोनिया गांधी

May 13, 2022
आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी

आलू की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद हमलावरों ने सब्जी विक्रेता को गोली मार दी

July 16, 2024
सर्राफ ने असली चांदी के आभूषण भेजे, दूसरी तरफ से पेमेंट के रूप में नकली चांदी के टुकड़े मिले

सर्राफ ने असली चांदी के आभूषण भेजे, दूसरी तरफ से पेमेंट के रूप में नकली चांदी के टुकड़े मिले

August 14, 2023
एक रोटी कम खा लेना लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ा लेना: धर्मपाल सिंह

एक रोटी कम खा लेना लेकिन बच्चों को जरूर पढ़ा लेना: धर्मपाल सिंह

July 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.