आगरा। आगरा में हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। ऐसे में कल से स्कूल खुलने की खबर से अभिभावकों और बच्चों में मायूसी छाई हुई थी। सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने जैसे ही दो दिन की और छुट्टी बढ़ाई है उनके चेहरे खिल गए हैं।
सर्दी के चलते 21 जनवरी तक का जिलाधिकारी ने अवकाश घोषित कर रखा था। 22 जनवरी की सरकारी छुट्टी घोषित हो गई थी। ऐसे में कल से स्कूल खुलने थे। सोमवार दोपहर तक छुट्टी नहीं बढ़ने की खबर से बच्चे निराश थे। वह जिला अधिकारी कार्यालय में फोन कर छुट्टी बढ़ाने का अनुरोध कर रहे थे। जिलाधिकारी ने दो दिन का और अवकाश घोषित कर दिया है।











