• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिपाही नहीं बता सका डीसीपी सिटी का नाम, जो बताया उसे सुनकर इंस्पेक्टर हैरान

सिपाही नहीं बता सका डीसीपी सिटी का नाम, जो बताया उसे सुनकर इंस्पेक्टर हैरान

पुलिस कमिश्नर थाने में आकर पुलिस र्मियों से अधिकारियों के नाम ना पूछने लगें, इसलिए इंस्पेक्टर ने पूछे थे नाम

January 29, 2024
in administration, Agra, News, Police

आगरा। प्राइमरी स्कूल के बच्चों से जिस प्रकार एक बार किसी जिलाधिकारी ने देश के प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम पूछा था और वह नहीं बता पाए थे, ऐसा ही वाक्या हरीपर्वत सर्किल के एक थाने में देखने को मिला है। शहर के कप्तान यानी की डीसीपी सिटी का नाम भी पुलिसकर्मी नहीं बता सका। यह देखकर इंस्पेक्टर भी हैरान हो गए। बोले साहब ने आकर इंटरव्यू में आगरा में तैनात अधिकारियों के नाम पूछ लिए और उन्हें तुमने यह नाम बता दिया जो मुझे बता रहे हो तो मेरा विकेट गिरना निश्चित है।

पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड सख्त अधिकारी माने जाते हैं। आगरा में उनके पुलिस कमिश्नर बनने के बाद सभी थाना प्रभारी चौकन्ना हैं। उन्हें यही डर सता रहा है कि कहीं साहब निरीक्षण पर ना जाएं। कोई ऐसी कमी ना पकड़ लें की कुर्सी हाथ से चली जाए। इसी के चलते वह पुलिसकर्मियों को पुलिसिंग का पाठ पढ़ा रहे हैं। बोल रहे हैं अभी तक बहुत मौज मस्ती कर ली, अब काम करना है। हरीपर्वत सर्किल  के एक थाने में एक इंस्पेक्टर ने अपने थाने के पुलिसकर्मियों को खड़ा कर उनका इंटरव्यू लिया। एक पुलिसकर्मी से जब पूछा की डीसीपी सिटी का क्या नाम है तो वह बोला सोनम कुमार मीणा है साहब। इसके बाद इंस्पेक्टर अपने माथे पर हाथ रखकर बोले तुम मेरा विकेट जरूर गिरवा दोगे। डीसीपी सिटी का नाम ही नहीं जानते हो।  तुमने  सोनम कुमार मीना बताया है। वह डीसीपी पश्चिम है और उनका नाम भी सोनम कुमार है ना कि सोनम कुमार मीणा। जो मीणा थे वह पूर्व में डीसीपी पूर्वी रहे हैं। जब तुम अपने अधिकारी का नाम ही नहीं जानते हो तो काम क्या कर पाओगे। इंस्पेक्टर ने पुलिसकर्मियों से यह भी कहा कि अगर किसी भी पुलिसकर्मी को साहब ने कुछ गलत करते हुए पकड़ लिया तो मैं तो पीछे से गायब हो जाऊंगा। अपना झेलना।

इधर इस थाने के अलावा अन्य सभी थानों में भी पुलिस कमिश्नर का ख़ौफ देखने को मिल रहा है। सभी के बीच में यह मैसेज है कि पुलिस कमिश्नर ग्राउंड लेवल की पुलिसिंग चाहते हैं। भ्रष्टाचार उन्हें कतई पसंद नहीं है। वह मुस्कुराते भी रहेंगे और काम भी लेंगे। काम नहीं करने पर टांग भी देंगे। प्रभारी सबसे ज्यादा तनाव में हैं। वह पूरे तरीके से सक्रिय हो गए हैं। एक थाने में एक चौकी प्रभारी ने अपने कोतवाल से पूछा साहब पुलिस कमिश्नर साहब ने अवैध खनन, जुआ, सट्टा, गोकशी बंद करने के लिए कहा है। इसमें वेश्यावृत्ति बंद करने के लिए आदेश नहीं है। क्षेत्र में खूब हो रही है, क्या करूं। इसके बाद इंस्पेक्टर ने कहा कि क्या हर चीज के लिए साहब को आदेश देना पड़ेगा। बहुत मलाई खाली। चकला घर बंद करा दो।

Previous Post

शादीशुदा टीएसआई ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

Next Post

पुलिस कमिश्नर की लिखित परीक्षा में छूटे थाना प्रभारियों के पसीने, नहीं बता सके थाना क्षेत्र के अपराधियों के नाम

Related Posts

अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी

अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी

September 30, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसकी लाश को घर के पीछे बने...

जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा

जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा

September 30, 2026

आगरा। आगरा की बदहाल नागरिक व्यवस्था और जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी महानगर द्वारा दिए गए 15...

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी

September 29, 2026

आगरा।  कमला नगर थाना क्षेत्र की रेणुका बाग कॉलोनी में मंगलवार को एक फ्लैट में अचानक भीषण आग लगने से...

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल

September 29, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय...

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

साथियों के साथ दौड़ लगा रहे किशोर की तबीयत बिगड़ी मौत

September 29, 2026

आगरा। निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में आज सुबह बच्चों के साथ दौड़ लगाने निकले 15 वर्षीय किशोर की अचानक...

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

September 28, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले नगर क्षेत्र सहित सभी विकासखंडों से भारी संख्या में एकत्रित होकर...

Next Post
पुलिस कमिश्नर की लिखित परीक्षा में छूटे थाना प्रभारियों के पसीने, नहीं बता सके थाना क्षेत्र के अपराधियों के नाम

पुलिस कमिश्नर की लिखित परीक्षा में छूटे थाना प्रभारियों के पसीने, नहीं बता सके थाना क्षेत्र के अपराधियों के नाम

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल की मौत

November 23, 2021
लव जिहाद का एक और मामला

लव जिहाद का एक और मामला

September 4, 2023
महिला का सौदा होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला निकला कुछ और

महिला का सौदा होने की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला निकला कुछ और

September 19, 2022
नगर निगम में बनेगा नया सदन, निर्माण के लिए मिली 6 करोड रुपए की पहली किस्त

नगर निगम में बनेगा नया सदन, निर्माण के लिए मिली 6 करोड रुपए की पहली किस्त

May 15, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई, हड्डियां यमुना में फेंकी
  • जनता से जुड़ी समस्याओं को लेकर सपा ने नगर आयुक्त को घेरा
  • कमला नगर में फ्लैट में आग लगने से मची अफरा-तफरी
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आवास पर हंगामे के मामले में हुई Fir पर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाए सवाल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.