• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लव जिहाद का एक और मामला

लव जिहाद का एक और मामला

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से चोरी कराए 10 लख रुपए और आभूषण

September 4, 2023
in Agra, Crime, News

आगरा। छत्ता थाना क्षेत्र में एक लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक कारोबारी की बेटी को साहिल नाम के युवक ने दिव्यांशु बनाकर अपने जाल में फंसा लिया।  लग्जरी कारों के साथ फोटो डालकर यह दिखाया कि वह भी बहुत पैसे वाला है। युवती के साथ दोस्ती कर उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर घर से 10 लाख रुपए और  आभूषण चोरी कराए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्ता क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की युवती ने तीन साल पहले अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। वहां पर उसकी दिव्यांशु अग्रवाल नाम के लड़के से दोस्ती हुई। फिर दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। वो मिलने-जुलने लगे। 21 दिसंबर 2020 को आरोपी ने छात्रा को कमला नगर के एक होटल में मिलने के​ लिए बुलाया।
वहां कॉफी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। कॉफी पीने के बाद छात्रा को चक्कर आने लगे। इसके बाद साहिल ने होटल के कमरे में बेहोशी की हालत में छात्रा से रेप किया। फोटो और वीडियो भी बना लिए। इसके बाद फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस जांच में पता चला कि साहिल न्यू आगरा के एक गैराज में कार धोने का काम करता है। साहिल गैराज में आने वाली महंगी गाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाता। हाथ में आईफोन लेकर अपने आप को अमीर और स्टाइलिश दिखाता था। उसने इंस्टाग्राम पर कई फेक आईडी बना रखी हैं। वहां पर इन फोटो को अपलोड करता था। ऐसे ही उसने छात्रा को अपने जाल में फंसाया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के कई भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी है। वो फोटो डालकर सोशल मीडिया पर अपने को रसूखदार की तरह दिखाता था। चोरी कराए गए पैसों से उसने आईफोन भी खरीदा है।

भाजपा नेता के साथ साहिल का फोटो।

Previous Post

गांधी खादी आश्रम की दीवार गिरी, तीन लोग दबे

Next Post

पिनाहट में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
पिनाहट में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

पिनाहट में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कुलपति वापस जाओ के सपा छात्र सभा ने किए पोस्टर चस्पा

कुलपति वापस जाओ के सपा छात्र सभा ने किए पोस्टर चस्पा

February 26, 2022
ट्यूशन पढ़ने के लिए गया आठवीं कक्षा का छात्र हुआ लापता

ट्यूशन पढ़ने के लिए गया आठवीं कक्षा का छात्र हुआ लापता

September 28, 2022
शुक्रवार को भी नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

शुक्रवार को भी नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल रहेंगे बंद

December 29, 2022

संविदा कर्मियों को जल्द किया जाए स्थाई, राज्य मंत्री ने की मांग

December 13, 2021

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.