• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कैंसर के इलाज में बड़ा हथियार साबित हो रही रोबोटिक सर्जरी

कैंसर के इलाज में बड़ा हथियार साबित हो रही रोबोटिक सर्जरी

डॉक्टर काबरा ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से कैंसर के इलाज की पूरी तस्वीर बदल गई है

February 21, 2024
in Agra, Health, National, News

आगरा। कैंसर के इलाज में रोबोटिक सर्जरी का रोल काफी अहम है। अलग-अलग तरह के कैंसर मरीजों को कैसे रोबोटिक सर्जरी का लाभ मिल रहा है, इसके बारे में फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम के डॉक्टरों ने जानकारी दी।

फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल डायरेक्टर डॉक्टर वेदांत काबरा ने बताया, ”कैंसर मरीजों की सर्जरी के मामले में रोबोटिक प्रक्रिया ने बहुत ही शानदार रिजल्ट दिए हैं। ये मिनिमली इनवेसिव प्रक्रिया होती है जिसमें परंपरागत सर्जरी की तुलना में छोटे कट लगाए जाते हैं। इस प्रक्रिया में टिशू को कम नुकसान पहुंचता है, ब्लड लॉस कम होता है और तेजी से रिकवरी होती है। कैंसर सर्जरी में सटीकता और एक्यूरेसी बेहद जरूरी होती है जो रोबोटिक प्रक्रिया की सबसे बड़ी ताकत है। रोबोटिक सर्जरी में बेहतर मैग्निफिकेशन, थ्री डायमेंशनल विजन और ज्यादा निपुणता मिलती है. इन सबकी मदद से सर्जरी में डॉक्टरों को बेहतर कंट्रोल मिलता है, एक्यूरेसी आती है और कैंसर सर्जरी सुरक्षित होती हैं।

रोबोटिक आर्म की मदद से शरीर के उन हिस्सों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है जहां आमतौर पर डॉक्टरों के लिये पहुंचना चुनौतीपूर्ण रहता है। जैसे कि पेल्विक कैविटी और जीभ के निचले हिस्से में आसानी से उपकरण पहुंचाए जा सकते हैं। थोरेसिक और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल कैंसर सर्जरी, थाइमस ग्लैंड, लंग्स, फूड पाइप, बड़ी आंत और रेक्टम जैसे हिस्सों की सर्जरी रोबोट की मदद से कम दर्द के साथ ज्यादा सुरक्षित तरीके से की जा रही हैं, जिन कैंसर मरीजों की रोबोटिक सर्जरी की जाती है वो आमतौर पर परंपरागत ओपन सर्जरी की तुलना में ज्यादा तेजी से रिकवरी करते हैं। साथ ही सर्जरी में स्वस्थ टिशू को कम नुकसान पहुंचता है। सर्जरी के बाद जटिलताएं कम रहती हैं और कम वक्त तक अस्पताल में रहना पड़ता है।

डॉक्टर काबरा ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी से कैंसर के इलाज की पूरी तस्वीर बदल गई है। गायनोक्लॉजिकल, प्रोस्टेट, किडनी, कोलोरेक्टल, इसोफेगल, लंग, मीडियस्टाइनल ट्यूमर, जीभ का निचला हिस्सा और गले के कैंसर आदि का बेहतर इलाज रोबोटिक सर्जरी से किया जा रहा है। इतने लाभ होने के बावजूद रोबोटिक सर्जरी तक अभी लोगों की पहुंच सीमित है, और इसका फायदा मुख्य रूप से बड़े शहरों में ही उठाया जा रहा है।

डॉक्टर काबरा ने बताया कि अगले पांच सालों में तस्वीर बदल जाएगी और टियर-2 शहरों में रोबोटिक मशीन का इस्तेमाल बढ़ जाएगा। रोबोटिक सर्जन की संख्या बढ़ जाएगी और इसके खर्च में भी कमी आ जाएगी. रोबोटिक सर्जरी के क्षेत्र में आ रहे ये बदलाव कैंसर मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

Previous Post

आयकर अधिनियमों के तहत स्रोत पर कटौती के संबंध में दी जानकारी

Next Post

प्रबुद्ध जनों के संकल्प और सहयोग से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: डॉ. सुधा यादव

Related Posts

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा

July 23, 2026

आगरा। सैंया अंतर्गत आगरा ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल से वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा है।...

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ

July 23, 2026

आगरा। सुप्रीम कोर्ट ने ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) क्षेत्र के उद्योगों को बड़ी राहत देते हुए आगरा और फिरोजाबाद समेत...

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

Next Post
प्रबुद्ध जनों के संकल्प और सहयोग से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: डॉ. सुधा यादव

प्रबुद्ध जनों के संकल्प और सहयोग से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: डॉ. सुधा यादव

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

जूता फैक्ट्री में युवक को दरोगा द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जूता फैक्ट्री में युवक को दरोगा द्वारा थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

October 18, 2025
प्रथम चरण के मतदान के बाद विरोधी समझ गए हैं चुनाव में भाजपा की लहर है: प्रधानमंत्री

प्रथम चरण के मतदान के बाद विरोधी समझ गए हैं चुनाव में भाजपा की लहर है: प्रधानमंत्री

February 11, 2022
जिलाधिकारी आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, चार लोग घायल

जिलाधिकारी आवास की दीवार गिरी, एक बच्ची की मौत, चार लोग घायल

September 1, 2024
पुलिसकर्मियों ने रात में अधिवक्ता के घर पर गलत दबिश दी, बोले सांसद राजकुमार चाहर

पुलिसकर्मियों ने रात में अधिवक्ता के घर पर गलत दबिश दी, बोले सांसद राजकुमार चाहर

March 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • होटल में वन विभाग की टीम ने चार तस्करों को पकड़ा
  • सुप्रीम कोर्ट से टीटीजेड के उद्योगों को बड़ी राहत: एलएमवी-6 कनेक्शनों पर लगी रोक हटी, 400 कनेक्शन क्लीयर, नए आवेदनों का भी रास्ता साफ
  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.