• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
प्रबुद्ध जनों के संकल्प और सहयोग से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: डॉ. सुधा यादव

प्रबुद्ध जनों के संकल्प और सहयोग से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: डॉ. सुधा यादव

सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार की नियति और नीति से नाराज था समाज का प्रबुद्ध वर्ग बोले दुर्विजय सिंह शाक्य

February 21, 2024
in Agra, News, Politics

आगरा। पिछले 10 वर्षों में देश का मान सम्मान और स्वाभिमान का डंका विश्व भर में बजा है। आज विकसित देशों में भारत जैसे विकासशील देश की प्रतिष्ठा दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को सिद्धी में बदलने में प्रबुद्ध जनों की बड़ी भूमिका रहेगी। प्रबुद्ध जन समाज की ऐसी धुरी हैं जो स्वयं समाज के एक बड़े हिस्से का नेतृत्व करते हैं। प्रबुद्धजनों के संकल्प और सहयोग से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय संसदीय बोर्ड सदस्य डॉ. सुधा यादव का।

भाजपा महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची डॉ. सुधा यादव ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी सिर्फ सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती। पार्टी का सिद्धांत राष्ट्र उत्थान के साथ समाज के सबसे निचले पायदान पर बैठे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास है। भाजपा महानगर आगरा द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन होटल रमाना ग्रैंड प्रतापपुरा में आयोजित किया गया। 
कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो अधिवक्ता चिकित्सक, शिक्षक, व्यापारी और समाज के प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार की नियति और नीति से समाज का प्रबुद्ध वर्ग नाराज था। विपक्ष की सरकारों के भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी और परिवारवाद की राजनीति ने देश और प्रदेश के विकास को रोक दिया था। उन्होंने कहा समाज का प्रबुद्ध वर्ग जब देश के विकास और उत्थान के लिए संकल्पित होता है तो देश की दिशा और दिशा बदलती है। पिछले 10 वर्षों में प्रबुद्धजनों के सहयोग और सुशासन की नीयत ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की है।
महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच से दुनिया में भारत का डंका बजा है। आज देश में ऐसी सरकार है जो समाज के उस वर्ग के कल्याण के प्रति संकल्पित है जो बरसों से उपेक्षा का शिकार रहा है। डबल इंजन की सरकार में किसान ,व्यापारी, मजदूर नौजवानो के साथ देश की आधी आबादी के मान-सम्मान और स्वाभिमान के हित में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास नीति को ध्यान में रखकर योजनाएं बनीं हैं।
भाजपा महानगर द्वारा आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन को आगरा क्लस्टर संयोजक विधायक, प्रदेश प्रवक्ता राजेश चौधरी, लोकसभा संयोजक सुनील टंडन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया।

Previous Post

कैंसर के इलाज में बड़ा हथियार साबित हो रही रोबोटिक सर्जरी

Next Post

नमो दौड़ में युवाओं ने दिखाया अपना दमखम, खेलों के प्रति बढ़ी रुचि

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
नमो दौड़ में युवाओं ने दिखाया अपना दमखम, खेलों के प्रति बढ़ी रुचि

नमो दौड़ में युवाओं ने दिखाया अपना दमखम, खेलों के प्रति बढ़ी रुचि

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हाथरस कांड में एसआईटी रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ समेत छह सस्‍पेंड

हाथरस कांड में एसआईटी रिपोर्ट के बाद एसडीएम, सीओ समेत छह सस्‍पेंड

July 9, 2024
22 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत की थी बरामद हुए 97 लाख

22 लाख रुपए चोरी होने की शिकायत की थी बरामद हुए 97 लाख

January 7, 2026
शाहगंज में प्रेमिका के घरवालों और कुत्ते को नींद की गोलियां खिलाकर युवक भगा ले गया किशोरी को

शाहगंज में प्रेमिका के घरवालों और कुत्ते को नींद की गोलियां खिलाकर युवक भगा ले गया किशोरी को

August 22, 2023
बीएसएनएल दफ्तर के गार्ड रूम में मिली अवैध शराब

बीएसएनएल दफ्तर के गार्ड रूम में मिली अवैध शराब

July 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.