• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज के गौरवपूर्ण 200 वर्ष पूरे होने पर हर्षोल्लास के साथ मना स्थापना दिवस

आगरा कॉलेज के गौरवपूर्ण 200 वर्ष पूरे होने पर हर्षोल्लास के साथ मना स्थापना दिवस

इतिहास, परंपरा और नए युग की दस्तक, सात संस्थानों और गेस्ट हाउस की नींव रखी गई

November 21, 2025
in administration, Agra, Education

आगरा।  आगरा कॉलेज के गौरवपूर्ण 200 वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ‘गंगाधर शास्त्री मंडप’ में इतिहास, परंपरा और नए युग की दस्तक, सात संस्थानों और गेस्ट हाउस की नींव रखी गई। 

दो सौ वर्ष की अद्भुत शिक्षण परंपरा, सांस्कृतिक वैभव और अकादमिक उत्कृष्टता का साक्षी आगरा कॉलेज आज एक बार फिर इतिहास के शिखर पर दिखा। द्विशताब्दी समारोह के अवसर पर यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह, शिक्षाविदों और कॉलेज की सातवीं पीढ़ी के संस्थापक वंशजों की उपस्थिति में गंगाधर शास्त्री मंडप में लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न हुआ। 35 बीघा भूमि पर विकसित होने वाली नई शैक्षणिक परियोजनाओं ने आगरा कॉलेज को शैक्षणिक पुनर्जागरण की नई राह पर अग्रसर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के आगमन पर एनसीसी के प्रभावशाली गार्ड ऑफ ऑनर से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलायुक्त एवं प्रबंध समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने की।

प्राचार्य ने बताई 200 वर्षों की कहानी और भविष्य की नींव

प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि आगरा कॉलेज की स्थापना 21 नवंबर 1823 को पंडित गंगाधर शास्त्री द्वारा दान की गई भूमि पर हुई थी। लंबे समय से अप्रयुक्त पड़ी 35 बीघा भूमि को पुनः उपयोग में लाने, बाउंड्री वॉल निर्माण और नई शैक्षणिक परियोजनाओं के शिलान्यास को उन्होंने महाविद्यालय की बड़ी उपलब्धि बताया।
उन्होंने कहा कि यह भूमि आने वाली पीढ़ियों के शोध, नवाचार और उच्च शिक्षा का केंद्र बनेगी।

इतिहास की पुनरावृत्ति और 200 वर्ष की गौरवगाथा

प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में कॉलेज के गौरवशाली इतिहास को पुनः स्मरण कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1823 में गंगाधर शास्त्री का भूमि दान हुआ। 1923 में शताब्दी वर्ष के मौके पर वायसराय अर्ल ऑफ़ रीडिंग का आगमन हुआ। 1927 में आगरा विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। 125वें वर्ष में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की उपस्थिति हुई। 150वें वर्ष के मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संबोधन हुआ। 2025 में द्विशताब्दी समारोह में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी रही।

विकसित भारत की नींव विकसित उत्तर प्रदेश है- उच्च शिक्षा मंत्री

मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि यह आयोजन पंडित गंगाधर शास्त्री का सच्चा सम्मान है, जिन्होंने दो सदियों पहले शिक्षा के लिए भूमि दान कर अगुवाई की थी।
उन्होंने युवाओं से कौशल विकास, राष्ट्रभक्ति और ज्ञान-विज्ञान आधारित शिक्षा को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आगरा कॉलेज की नई परियोजनाएं उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय शिक्षा मानचित्र पर एक नई पहचान देंगी।

सातवीं पीढ़ी के वंशज पहुंचेः भावुक पल, ऐतिहासिक दस्तावेज सौंपे

करहरी ग्राम, जिला गया (बिहार) से आए पंडित गंगाधर शास्त्री के परिवार की सातवीं पीढ़ी के सदस्यों का आगमन समारोह की सबसे भावुक घड़ी रही।
उन्होंने अपने पूर्वजों से जुड़े महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज भी महाविद्यालय को सौंपे।
विद्यालय की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

संस्था अपने स्वर्णिम काल की ओर लौट रही है- मंडलायुक्त

मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कॉलेज पुनः अपनी उत्कृष्ट परंपरा के शिखर को छूने की ओर है। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक ऊर्जा, आचरण, लक्ष्य-साधना और नैतिक मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गंगाधर शास्त्री के सपनों को साकार करना हमारा सामूहिक दायित्व है।

आठ नयी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्य अतिथि योगेंद्र उपाध्याय द्वारा जिन प्रमुख संस्थानों का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया, उनमें आचार्य चाणक्य परीक्षा भवन, गणेश शंकर विद्यार्थी पत्रकारिता एवं जनसंचार संस्थान, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर विदेशी भाषा अध्ययन केंद्र, पं. गंगाधर शास्त्री प्राच्य विद्या व संस्कृति अध्ययन केंद्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय अध्ययन केंद्र, ब्रज कौशलधाम कौशल विकास संस्थान, यूजीसी–एचआरडी अकादमिक स्टाफ कॉलेज और आगरा कॉलेज अतिथि गृह शामिल है। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. अमित रावत,  डॉ. यादवेंद्र शर्मा ,डॉ. अमित अग्रवाल, डॉ. अनुज पाराशर, आगरा कॉलेज के विधिक सलाहकार डॉ. अरुण कुमार दीक्षित, मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक, डॉ. रीता निगम, डॉ. सुनील यादव आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

दीवानी में अधिवक्ताओं के दो गुटों में झगड़ा, कई हुए घायल

Next Post

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 लॉन्च

Related Posts

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न

October 25, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 रविवार से शुरू हो गई है। रविवार को...

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान

October 25, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक चुनाव के तीन बूथों पर कल मतदान होगा। सुबह 8:00 से 4:00 बजे तक यह मतदान...

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में  राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा

October 24, 2026

आगरा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में राज्यसभा...

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

आगरा में सड़कें लगातार धंस रही, सुबह पालीवाल पार्क के पास सड़क धंसी

October 24, 2026

आगरा। आगरा में सड़कों के धंसने से लगातार भ्रष्टाचार उजागर हो रहा है। गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े हो रहे...

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

आगरा में एमएलसी चुनाव में तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा होगा मतदान

October 24, 2026

आगरा। आगरा में तीन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी के आरोप लगे थे। इन मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान मतदान होगा। इसके...

Next Post
एडीए की अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 लॉन्च

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप फेज-2 लॉन्च

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अलर्ट हुईं एजेंसी

ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर अलर्ट हुईं एजेंसी

December 3, 2024
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

June 13, 2026
जोरो लग्जरी नाइट क्लब में मैनेजर और बाउंसर्स ने डंडों से युवकों को पीटा, गिरफ्तार

जोरो लग्जरी नाइट क्लब में मैनेजर और बाउंसर्स ने डंडों से युवकों को पीटा, गिरफ्तार

June 23, 2024
रकाबगंज में केमिकल गोदाम और अछनेरा में फसल में लगी आग

रकाबगंज में केमिकल गोदाम और अछनेरा में फसल में लगी आग

April 11, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पीईटी-2026 की परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न
  • कल तीन बूथों पर मतदान के लिए पोलिंग पार्टी रवाना, सुबह आठ बजे से चार बजे तक होगा मतदान
  • आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के भविष्य पर की महत्वपूर्ण चर्चा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.