• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और कई पुलिसकर्मी फ्लैट से खींच कर ले गए मेरे पति को उसके बाद नीचे फेंक दिया

थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और कई पुलिसकर्मी फ्लैट से खींच कर ले गए मेरे पति को उसके बाद नीचे फेंक दिया

मृतक अधिवक्ता की पत्नी ने अधिकारियों को दी तहरीर, होगा मुकदमा दर्ज

March 2, 2024
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। न्यू आगरा थाना पुलिस की दी गई दबिश के दौरान अधिवक्ता की हुई मौत के मामले में अधिवक्ता की पत्नी ने देर शाम पुलिस कमिश्नर के नाम से पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दे दी है। इसमें उन्होंने थानाध्यक्ष न्यू आगरा राजीव कुमार, चौकी प्रभारी दयालबाग अनुराग सिंह और आठ-दस पुलिस वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो रहा है। इधर पुलिसकर्मी मुकदमा दर्ज होने से पहले ही फरार हो गए हैं। कई के नंबर बंद आ रहे हैं।

अधिवक्ता सुनील शर्मा अपनी पत्नी के साथ मंगलम आधार अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर 801 में रह रहे थे। देर रात पुलिस की एक गाड़ी अपार्टमेंट में आई। चर्चाएं हैं कि गाड़ी में थानाध्यक्ष राजीव कुमार, दरोगा अनुराग सिंह, मांगेराम, अजीत कुमार, सचिन तोमर, एक महिला कांस्टेबल आदि के साथ सवार थे।  पुलिस कर्मी ऊपर गए। पुलिस को अधिवक्ता सुनील शर्मा की तलाश थी। कुछ देर बाद अचानक तेज आवाज हुई। लोगों ने निकल कर देखा तो अधिवक्ता जमीन पर पड़े थे। आनन-फानन में पुलिस कर्मी गाड़ी में बैठकर भागने लगे। लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुलिसकर्मी उसी गाड़ी से लहूलुहान हालत में पड़े अधिवक्ता सुनील शर्मा को हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीनों भाई का इंतजार हो रहा था। शाम को यह सिकंदरा फ्लैट पर पहुंचे। मृतक अधिवक्ता सुनील शर्मा की पत्नी सुनीता की ओर से पुलिस कमिश्नर के नाम से एक तहरीर दी गई है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके पति को आपराधिक षड्यंत्र के तहत मनोज शर्मा ने फर्जी तरीके से लाभ प्राप्त करने के लिए मुकदमा में फंसा दिया। उनके पति के द्वारा अपनी वेगुनाही के संबंध में थाना न्यू आगरा और पुलिस के उच्च अधिकारियों को साक्ष्य दे दिए गए थे। उनके पति को उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि तुम्हारे साक्ष्य सही हैं। आवश्यकता पड़ने पर तुम्हें बुला लिया जाएगा। दिनांक एक मार्च को रात करीब 10:45 बजे पुलिस वालों ने मेरा दरवाजा खुलवाया और मुझसे कहा कि अपने पति को थाना न्यू आगरा भेज देना। तुम्हारे पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। करीब 10 मिनट बाद ही पुलिस वालों ने जबरन मेरे घर का मुख्य द्वार तोड़ दिया तथा मेरे पति को घर के अंदर से जान से मारने की नीयत से  गालियां देते हुए बराबर वाले फ्लैट में तेजी से ले गए। इसके साथ ही मुझे फ्लैट में बंधक बना दिया। 5-7 मिनट बाद ही मेरे पति के चीखने की आवाज आई तो मैं शोर मचाते हुए बाहर निकली तो 8-10 पुलिस वाले जिसमें राजीव सिंह, अनुराग सिंह अन्य पुलिस वाले थे, जो की बगल वाले फ्लैट से कमरे में थे,  मिलकर मेरे पति को फ्लैट नंबर 802 की बालकनी से नीचे फेंक रहे थे। मेरे शोर करने के बावजूद भी मेरे पति को आठवीं मंजिल से फेंक दिया। जिसके कारण मेरे पति की मृत्यु हो गई। वे मेरे घर में रखे मेरे पति के आवश्यक अभिलेखों को भी साथ ले गए। पुलिस ने अपने बचाव में अपने अपराध के साक्ष्यों को भी नष्ट कर दिया।

सिकंदरा पुलिस को नहीं दी दबिश की सूचना

न्यू आगरा थाना के थानाध्यक्ष पुलिसकर्मियों को लेकर दबिश देने के लिए सिकंदरा क्षेत्र में फ्लैट पर गए थे और संबंधित थाने की पुलिस को उन्होंने सूचना भी नहीं दी थी जबकि उन्हें वहां पर सूचना करनी चाहिए थी। अधिवक्ता को अगर गिरफ्तार ही करना था तो न्यायालय से वारंट भी लिया जा सकता था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ेंगी। 

Previous Post

पुलिसकर्मियों ने रात में अधिवक्ता के घर पर गलत दबिश दी, बोले सांसद राजकुमार चाहर

Next Post

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का आगरा में हुआ जोरदार स्वागत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छलेसर में नगर निगम की भूमि पर कब्जे का प्रयास, अधिकारी मौके पर पहुंचे

छलेसर में नगर निगम की भूमि पर कब्जे का प्रयास, अधिकारी मौके पर पहुंचे

November 21, 2024
भारत बाबा साहब के संविधान से चलेगा बोले मुख्यमंत्री

भारत बाबा साहब के संविधान से चलेगा बोले मुख्यमंत्री

April 15, 2025
मलपुरा में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

मलपुरा में दर्दनाक हादसा, दो लोगों की मौत

May 28, 2022
मेले का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक के जूते हुए चोरी

मेले का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक के जूते हुए चोरी

April 21, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.