आगरा। सैंया थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस के घर में मट्ठा लेने गयी 11 वर्षीय बालिका के साथ 55 वर्षीय अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी। बालिका ने घर आकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की आरोपी के परिजनों से शिकायत की। गुरूवार देर रात्रि तक समझौते के प्रयास हुए। आरोपी पक्ष ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्रवार दोपहर पीड़िता के परिजनों ने 112 नंबर पर घटना की सूचना दी। 112 नंबर मौके पर पहुंची तथा पीड़िता व परिजनों को लेकर थाना सैंया पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना सैंया क्षेत्र निवासी 11 वर्षीय बालिका गुरूवार दोपहर पड़ोसी 55 वर्षीय रामनारायन पुत्र तुलाराम के घर मट्ठा लेने गयी थी। आरोप है कि रामनारायन ने अकेला पाकर बालिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी ने बालिका से किसी को बताने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। बालिका ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। बालिका के परिजनों ने मामले की जानकारी आरोपी के परिजनों को दी। इस पर आरोपी पक्ष ने मामले को दबाने के लिए पीड़ित पक्ष को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्रवार सवेरे पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी 112 पर दी। सूचना पर पीआरवी 112 मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी करने के बाद पीआरवी 112 पीड़ित बालिका व परिजनों को सैंया थाना साथ लेकर आई। थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।











