• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

July 31, 2024
in accident, Agra, News

आगरा। कोठी मीना बाजार मैदान के पास सत्तो लाला फूड कोर्ट के निकट बुधवार की शाम बेकाबू कार ने एक स्कूटर में टक्कर मारी। स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिर पड़े। बारिश हो रही थी। नाले में तेज बहाव था। युवक को दो पुलिस कर्मियों ने बचा लिया। उसकी मां बहकर राजनगर तक पहुंच गई। उसकी मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित भीड़ ने हंगामा किया। मौके पर जाम लग गया। कार चालक मौके पर कार छोड़कर भाग गया था। पुलिस उसका पता लगा रही है।
घटना शाम करीब सवा चार बजे की है। नमक की मंडी कोलिहाई (शाहगंज) निवासी सुजेत अपनी मां साहिना को डॉक्टर को दिखाकर लौट रहा था।  बेकाबू कार ने स्कूटर में पीछे से टक्कर मारी। उस समय स्कूटर कोठी मीना बाजार नाले के पास था। मां-बेटे उछलकर नाले में गिरे। हादसा होते ही हल्ला मच गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी का कार्यालय चंद कदम की दूरी पर है। सूचना पर उनका पेशकार हेमंत सिपाही मनीष के साथ दौड़कर मदद के लिए आया। मां-बेटे नाले में बह गए थे। दोनों पुलिस कर्मियों ने सुजेत को सकुशल बाहर निकाल लिया। पुलिस कर्मियों ने साहिना को भी बचाने का प्रयास किया। बारिश के चलते नाले में तेज बहाव था। वे उन्हें नहीं पकड़ पाए। वे बहकर आगे तक चली गईं। सूचना पर नगर निगम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। राजनगर के पास साहिना को निकाला गया। तब तक देर हो चुकी थी। उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर हालत में सुजेत को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कार की टक्कर के बाद सुजेत के पैर नाले की दीवार से टकराए थे। पैर की हड्डी टूट गई है। उसका इलाज चल रहा है।

कार चालक की पहचान में जुटी पुलिस
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि छानबीन में पुलिस को पता चला कि कार किसी रामकुमार के नाम है। उससे शाहगंज निवासी राधे मल्होत्रा ने ले ली थी। हादसे के समय कार कौन चला रहा था यह पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं राधे मल्होत्रा का कहना है कि वह कार बेच चुके हैं। उनके पास एग्रीमेंट है। एसीपी का कहना है कि पुलिस जांच में साफ हो जाएगा कि कार कौन चला रहा था।

Previous Post

खेरिया एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

Next Post

मेट्रो: भूमिगत भाग में 60 प्रतिशत टनल निर्माण पूरा, टीबीएम 1 एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन की दिशा में हुई लॉन्च

Related Posts

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस

June 4, 2026

आगरा।  थाना इरादत नगर में दर्ज पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के एक मुकदमे में विवेचक एसीपी शमसाबाद इमरान अहमद का...

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं

June 4, 2026

आगरा। विज्ञान भारती, ब्रज प्रांत की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन बरेली में हुआ, जिसमें नवीन सत्र के लिए आगरा...

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी

June 4, 2026

आगरा। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अब तक की उपलब्धियां गिनाने...

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग

June 3, 2026

आगरा। बुधवार को कागारौल क्षेत्र के गांव रिठौरी में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर से एक ईको कार में गैस रिफिलिंग...

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

June 3, 2026

आगरा। बालूगंज क्षेत्र में बारिश के बाद चार मकानों के ढहने की घटना के बाद जिलाधिकारी मनीष बंसल  मौके पर...

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान

June 2, 2026

आगरा। मंगलवार को भारी संख्या में किसान आगरा विकास प्राधिकरण कार्यालय पर धरने के लिए पहुंचे। इनर रिंग रोड लैंड...

Next Post
मेट्रो: भूमिगत भाग में 60 प्रतिशत टनल निर्माण पूरा, टीबीएम 1 एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन की दिशा में हुई लॉन्च

मेट्रो: भूमिगत भाग में 60 प्रतिशत टनल निर्माण पूरा, टीबीएम 1 एसएन मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन की दिशा में हुई लॉन्च

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हरीपर्वत थाने में तैनात दरोगा ने की भाजपा नेता की पिटाई, वीडियो वायरल

हरीपर्वत थाने में तैनात दरोगा ने की भाजपा नेता की पिटाई, वीडियो वायरल

May 4, 2023
एसएसपी ने चार थाना प्रभारी बदले, सदर भी जल्दी बदलेंगे

एसएसपी ने चार थाना प्रभारी बदले, सदर भी जल्दी बदलेंगे

May 22, 2022
चोरों को नोटों की गड्डियां गठरी में ले जानी पड़ीं

चोरों को नोटों की गड्डियां गठरी में ले जानी पड़ीं

May 1, 2024
ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पकाई खिचड़ी, बोले- यह मेरे दोस्त मोदी को पसंद, भारत से हुई बिजनेस डील का जश्न मना रहा हूं

ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पकाई खिचड़ी, बोले- यह मेरे दोस्त मोदी को पसंद, भारत से हुई बिजनेस डील का जश्न मना रहा हूं

April 10, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एसीपी पर प्रतिकूल टिप्पणी को कोर्ट ने लिया वापस, मिली राहत की सांस
  • विज्ञान भारती के प्रांत अध्यक्ष बने प्रो. मनोज रावत, प्रांत महासचिव डॉ. संध्या अग्रवाल बनीं
  • भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं: भूपेंद्र चौधरी
  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.