• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खेरिया एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

खेरिया एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

July 31, 2024
in Agra, Crime, News

आगरा। खेरिया एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद खुफिया विभाग भी चौकन्ना हो गया।पुलिस ने शाम आरोपित को पकड़ लिया। धमकी देना वाला छात्र है। यह देख पुलिस भी हैरान रह गई।

बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा डीजी कंट्रोल रूम को ईमेल भेजा गया है, जिसमें 50 किलोग्राम आरडीएक्स एयरपोर्ट पर रखने की बात की गई है। धमकी देने वाले ईमेल ने मुख्यमंत्री और पुलिस को चैलेंज दिया है। धमकी भरे ईमेल के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। मामले में शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। आनन-फानन में एयरपोर्ट और आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई गई। बम निरोधक दस्ते से दोनों जगह सघन चेकिंग कराई गई। रेलवे स्टेशन के पास कई घंटे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। होटल और धर्मशालाओं में चेकिंग कराई गई। आरोपित तक पहुंचने के लिए सर्विलांस और साइबर सेल को लगाया गया। जिस ईमेल आईडी से मेल भेजा गया था उसे फर्जी नाम से मेल भेजने के लिए ही बनाया गया था। साइबर सेल ने यह पता लगाया कि किस इंटरनेट कनेक्शन का प्रयोग हुआ है। इसके बाद टीम को धौलपुर रवाना किया गया।
छानबीन के बाद पुलिस ने ईमेल भेजने वाले आरोपित को पकड़ लिया। वह नाबालिग है। इसलिए उसका नाम गोपनीय रखा गया है। आरोपित सामान्य परिवार से है। हिंदू है। उसने ईमेल आईडी मुस्लिम नाम से बनाई थी। आरोपित से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया। उसके पास कोई जवाब नहीं था। वह रोने लगा। हाथ-पैर जोड़ने लगा। छात्र के परिजन भी हैरान रह गए। यह कहने लगा कि उन्हें तो पहले ही पता था कि किसी दिन कुछ न कुछ गड़बड़ करेगा। हर समय मोबाइल पर लगा रहता था। पुलिस यह मान रही है कि छात्र ने पुलिस को परेशान करने की नीयत से ऐसा किया था। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि इसका अंजाम क्या होगा।

Previous Post

बीकानेर एक्सप्रेस रेस्टोरेंट के तीसरी मंजिल पर बने रूफटॉप में लगी आग

Next Post

स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

स्कूटर सवार मां-बेटे नाले में गिरे, मॉं की मौत, दो पुलिस कर्मियों ने बेटे को बचाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अविश्वास प्रस्ताव पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, पाक राष्ट्रपति ने चुनाव आयोग से कहा कि 90 दिन में चुनाव कराएं

पाक चीफ जस्टिस बोले-डिप्टी स्पीकर का फैसला संविधान के खिलाफ, फैसला रात आठ बजे

April 7, 2022
दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस में लगी आग, सवारियों के बीच मची चीख-पुकार

दिल्ली से गोरखपुर जा रही बस में लगी आग, सवारियों के बीच मची चीख-पुकार

July 24, 2023
विवेक का एक और साथी पकड़ा गया, विवेक पर 25 हजार का इनाम

विवेक का एक और साथी पकड़ा गया, विवेक पर 25 हजार का इनाम

January 5, 2023
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के घर का पीड़ितों ने लगाया पता

ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के घर का पीड़ितों ने लगाया पता

July 31, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.