• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेके नगर निगम के रडार पर

गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेके नगर निगम के रडार पर

नगर आयुक्त ने गंदगी फैलाने वाले ठेकों पर जुर्माना लगाने के दिये निर्देश

August 20, 2024
in administration, Agra, Environment

आगरा। शहर में गंदगी फैलाने वाले शराब के ठेके अब नगर निगम के रडार पर हैं। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने गंदगी फैलाने में उन ठेकों पर जुर्माना ठोंकने के आदेश दिये हैं जहां पर शराब पीकर लोग प्लास्टिक के गिलास आदि फैंक देते हैं। पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्वयं कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित शराब के ठेकों के पास प्लास्टिक गिलास आदि फेंक कर फैलाई जा रही गंदगी पर नाराजगी जताते हुए दो ठेकों पर 15-15 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिये थे।

नगर निगम के अधिकारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में अपनी रैंकिग बढ़ाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगाये हुए हैं। वहीं दूसरी ओर तमाम हिदायतें देने के बावजूद शराब के ठेकों के संचालक ठेकों के आसपास फैलाई जाने वाली गंदगी पर रोक नहीं लगा पा रहे हैं। अधिकांश ठेकों पर आने वाले नशेबाज शराब पीकर प्लास्टिक के गिलास आदि ठेकों के आसपास फेंक रहे हैं। कई स्थानों पर ठेकों के आसपास से गुजर रहे नाले नालियों में गंदगी डाले जाने से नाले नालियां चोक होने से निगम के लिए समस्या पैदा हो रही हैं। गत दिवस स्मार्ट सिटी सभागार में हुई निर्माण विभाग की बैठक में नगर आयुक्त ने सभी अभियंताओं को ऐसे ठेकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद निगम के अधिकारी सक्रिय हो गये हैं। नगर आयुक्त का कहना था कि अन्य दुकानदारों की तरह से शराब ठेकों पर भी कूड़े के लिए डस्टविन रखवाई जाएं।

दुकानदारों को स्वयं रखनी होगी डस्टविन
2018 से पूर्व नगर निगम की ओर से लाखों की संख्या में हर वार्ड में हरे और नीले रंग की दो दो डस्टविन बांटी गई थीं। इनमें एक में गीला व दूसरी में सूखा कचरा रखना होता था। लेकिन उत्तर प्रदेश सोलिडवेस्ट नियमावली 2023 में संशोधन के बाद सरकार की ओर से डस्टविन बांटने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद घरों व दुकानों पर कचरे के लिए स्वयं ही डस्टविन रखना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा न करने पर पांच सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चालान का प्रावधान किया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में न तो घरों में और न ही दुकानदार डस्टविन का उपयोग कर रहे हैं। अधिकांष शराब के ठेकों पर डस्टविन की व्यवस्था न होने से यहां आने वाले लोग प्लास्टिक आदि का कचरा नाले नालियों या सार्वजनिक स्थलों पर फैंक कर गंदगी फैला रहे हैं ।

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। नागरिक कूड़े को नाली या घरों के बाहर फेंकने के बजाय डस्टबिन में डालें। इस कार्य में सभी का सहयोग अपेक्षित है चाहे वह सामान्य दुकानदार हो या शराब विक्रेता।

अंकित खंडेलवाल, नगरायुक्त

Previous Post

दरोगा ने कहा था पैसे नहीं दिए तो भविष्य खराब कर दूंगा, जेल भेज दूंगा, पीड़ित ने ब्याज पर लेकर दिए 20 हजार रुपये

Next Post

न्यू आगरा में होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
न्यू आगरा में होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़

न्यू आगरा में होटल के कमरे में चल रहा था जुआ, पुलिस के पहुंचते ही मची भगदड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दो थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश के पैर में लगी गोली

दो थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश के पैर में लगी गोली

August 4, 2025
पीड़िता द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या किए जाने के मामले में दरोगा पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई

पीड़िता द्वारा कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या किए जाने के मामले में दरोगा पर सिर्फ लाइन हाजिर की कार्रवाई

March 11, 2024
पद्मविभूषण रामभद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से नगरवासी करेंगे श्रीराम कथा का श्रवण

पद्मविभूषण रामभद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से नगरवासी करेंगे श्रीराम कथा का श्रवण

March 22, 2023

सपा ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पर बदला प्रत्याशी, अब विनय अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव

January 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.