• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा कॉलेज प्राचार्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीजेएम ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

आगरा कॉलेज प्राचार्य की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, सीजेएम ने मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

फर्जी दस्तावेज लगाकर ली नियुक्ति, करोडों रुपये की वित्तीय अनियमितता का भी आरोप

September 27, 2024
in administration, Agra, Education

आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ला के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इंस्पेक्टर लोहामंडी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य के खिलाफ याचिका डाली गई थी कि उन्होंने कूटरचित दस्तावेज लगाकर नियुक्ति ली है। 

कोतवाली के रहने वाले सुभाष ढल के द्वारा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए याचिका दाखिल की गई थी। इसमें कहा गया था कि 22 अक्टूबर 2021 को प्रो.  अनुराग शुक्ला को आगरा कॉलेज में प्राचार्य पद पर पदभार ग्रहण कराया गया था। प्रोफेसर अनुराग शुक्ला द्वारा आयोग को फर्जी शैक्षिक अनुभव के दस्तावेज, प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर भ्रमित किया गया और उक्त पद को ग्रहण किया गया जबकि वह इस पद के योग्य उम्मीदवार नहीं थे। प्रोफेसर अनुराग शुक्ला को यूजी स्तर पर अध्यापन का अनुभव है, जबकि प्राचार्य पद के लिए शोध कराने का अनुभव एक अनिवार्य योग्यता है। याचिकाकर्ता ने याचिका में कहा है कि 18 अप्रैल 2023 को एक अन्य झूठा प्रमाण पत्र निर्मित किया गया था, जिसमें उन्होंने आगरा कॉलेज के शिक्षकों के संगठन स्थल स्टाफ क्लब में सचिव पद पर हारे हुए अपने करीबी डॉ. उमेश शुक्ला को स्टाफ क्लब का सचिव प्रमाणित किया और उसी प्रमाण पत्र के आधार पर डॉ उमेश शुक्ला ने डॉ अनुराग शुक्ला से मिलकर फर्जी स्टाफ क्लब को चिट फंड कार्यालय में पंजीकृत करा लिया। यह आरोप भी लगाए गए कि  प्रोफेसर अनुराग शुक्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमितता की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले में कुलसचिव प्रोफेसर पीके सिंह को जांच दी थी। कुलसचिव ने जांच में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह जांच नहीं कर सकते। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अचल प्रताप सिंह ने इंस्पेक्टर लोहा मंडी को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। 

Previous Post

पर्यटन के माध्यम से पूरी दुनिया के लोग एक दूसरे की संस्कृति से रूबरू होते हैं: आयुक्त

Next Post

पर्यटन विभाग द्वारा बटेश्वर में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
पर्यटन विभाग द्वारा बटेश्वर में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ

पर्यटन विभाग द्वारा बटेश्वर में कराए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं सीडीओ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

वर्ल्ड हार्ट डे से पहले यथार्थ सुपर स्पेशलिटी ने वॉकाथॉन की टी-शर्ट्स की लॉन्च

वर्ल्ड हार्ट डे से पहले यथार्थ सुपर स्पेशलिटी ने वॉकाथॉन की टी-शर्ट्स की लॉन्च

September 27, 2024
239 लोगों के साथ ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

239 लोगों के साथ ठगी करने वाले पांच साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

December 2, 2024
आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

आगरा में गर्मी का सितम, पारा 44 डिग्री के पार

April 28, 2022
यूक्रेन पर कब्जे में देरी से पुतिन नाराज, जंग में प्रतिदिन खर्च हो रहे 20 अरब डॉलर

यूक्रेन पर कब्जे में देरी से पुतिन नाराज, जंग में प्रतिदिन खर्च हो रहे 20 अरब डॉलर

February 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.