आगरा। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने शनिवार को बटेश्वर व मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे कई कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वह अधिकतर कार्यों से संतुष्ट नजर आईं। उन्होंने यही निर्देश दिए की गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जाए।
सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बटेश्वर में जैन तीर्थस्थल पर बनाये जा रहे टॉयलेट, टेस्टिंग क्योस्क, विद्युत लाइट के कार्य को देखने के बाद मन्दिर परिसर में घाट का निर्माण, टायलेट, चेन्जिंग रूम देखा। इसके बाद उन्होंने मन्दिर परिसर में कोरीडोर गेट, मण्डप स्थल सुधार कार्य, प्राचीन कुण्ड के विकास कार्य व पाथवे रिटेनिंग कार्य, फसाड लाइटिंग का कार्य देखा। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान खलबली मची रही। निरीक्षण के समय उनके साथ में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स व कार्यदायी संस्था के इंजीनियर उपस्थित रहे।











