• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
टप्पेबाज गैंग अपने साथ चोरी का जो लाखों रुपये का सोना लाया था, वह कहां हैं?

टप्पेबाज गैंग अपने साथ चोरी का जो लाखों रुपये का सोना लाया था, वह कहां हैं?

गैंग को छोड़ने पर पुलिस उसे सोना वापस तो नहीं कर सकती ,चल रही हैं चर्चाएं

October 25, 2024
in Agra, Crime, Police

आगरा। शाहगंज थाना पुलिस दिल्ली के टप्पेबाज गैंग को छोड़ने के मामले में सुर्खियों में छाई हुई है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में यह बात छाई हुई है की गैंग जो अपने साथ चोरी का सोना बेचने के लिए लाया था वह कहां पर है? क्या पुलिस इतनी भोली है कि गैंग को छोड़ भी दे और सोना भी वापस कर दे? हालांकि पुलिस कमिश्नर ने मामले को गंभीरता से लिया है। वह खुद ही मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। 

जनकपुरी के दौरान शाहगंज थाने में एक मामला आया था। सीओडी चौराहे के पास एक दुकान है। दुकानदार को टप्पेबाज सोना बेचकर गए थे। उसने टंच चेक कराया तो कम निकला। व्यापारी को लगा उसके साथ ठगी हो गई। उसने एक चौकी प्रभारी से संपर्क किया। कहा कि उसके साथ ठगी हो गई। चौकी प्रभारी ने उससे कहा कि सोना बेचने वालों को दोबारा बुलाए। कहे कि दस लाख का माल लेकर आएं। व्यापारी ने ऐसा ही किया। चारों टप्पेबाज आ गए। पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि उन्होंने सोना कोतवाली क्षेत्र में सुमित से गलवाया था। पुलिस ने उसे भी उठा लिया। टप्पेबाजों की सूचना देने वाले व्यापारी को भी पुलिस थाने ले आई। उससे कहा कि उसने चोरों से सोना कैसे खरीदा। एक रात सभी आरोपित थाने में रहे। दूसरे दिन पुलिस ने सभी को छोड़ दिया। जबकि पूछताछ में यह पता चल गया था वह दिल्ली में टप्पेबाजी करते हैं। चोरी का सोना बेचने के लिए आगरा में आते हैं। फिर भी गैंग को छोड़े जाने के बाद यह घटना पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बनी। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने जांच की। गैंग को छोड़ा जाना सही पाया गया। अंडर ट्रेनिंग दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब गैंग को छोड़ा गया है तो आखिर वह जो सोना लेकर आए थे वह कहां गया? क्या पुलिस ने उन्हें वह सोना वापस ले जाने दिया? या फिर पुलिस ने ही सोना हजम कर लिया? कहीं सोने को लेकर बड़ा खेल तो नहीं हो गया? सवाल यह भी खड़े हो रहे हैं कि मामले में बड़े जिम्मेदार बचे हुए हैं। क्या अंडर ट्रेनिंग दरोगा की इतनी मजाल है कि वह गैंग को थाने से छोड़ दे?

मामले को गंभीरता से लिया गया है। इसमें जांच कराई जा रही है। अगर कोई शिकायत करता है तो पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी की संलिप्तता की भी जांच कराई जा रही है। 

जे रविन्द्र गौड़, पुलिस कमिश्नर

Previous Post

खंदौली में ठेकेदार के घर में डकैती डालने वालों से पुलिस की मुठभेड़

Next Post

कलंक कथा: अंडर ट्रेनी दरोगा ने शाहगंज थाने के ग्रुप पर लिखा- किसी का किया धरा किसी को भोगना पड़ता है..

Related Posts

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

June 15, 2026

आगरा। मारपीट के आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए  सोमवार को हरीपर्वत थाने की संजय प्लेस...

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

June 15, 2026

आगरा। सोमवार रात को इरादत नगर नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए एक...

जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती

June 15, 2026

आगरा। बाह क्षेत्र में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर धावा बोलकर परिवार को बंधक बना...

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे

June 15, 2026

आगरा। सैंया के एक गांव में चकरोड पैमाइश को पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे...

फतेहाबाद में युवक की हादसे में मौत के बाद जमकर बवाल, पुलिस पर पथराव के बाद आधा किलोमीटर तक दौड़ाया

फतेहाबाद में युवक की हादसे में मौत के बाद जमकर बवाल, पुलिस पर पथराव के बाद आधा किलोमीटर तक दौड़ाया

June 15, 2026

आगरा। फतेहाबाद में ख्वासपुरा के युवक की हादसे में मौत के बाद जमकर बवाल हो गया। पीआरवी तोड़ दी गई।...

फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

फूड प्रोसेसिंग बनेगा यूपी की ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का इंजन, आगरा से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की नई उड़ान

June 14, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई गति देने के उद्देश्य...

Next Post
कलंक कथा: अंडर ट्रेनी दरोगा ने शाहगंज थाने के ग्रुप पर लिखा- किसी का किया धरा किसी को भोगना पड़ता है..

कलंक कथा: अंडर ट्रेनी दरोगा ने शाहगंज थाने के ग्रुप पर लिखा- किसी का किया धरा किसी को भोगना पड़ता है..

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

January 23, 2022
18 दिनों से लापता युवती का शव घर के पीछे कुएं में मिला, शरीर पर नहीं थे कपड़े

18 दिनों से लापता युवती का शव घर के पीछे कुएं में मिला, शरीर पर नहीं थे कपड़े

October 8, 2023
पीएम और राजभवन में पत्र लिखकर विश्वविद्यालय अधिवक्ता ने कहा- भुगतान हो या ना हो रिश्वत नहीं दूंगा

पीएम और राजभवन में पत्र लिखकर विश्वविद्यालय अधिवक्ता ने कहा- भुगतान हो या ना हो रिश्वत नहीं दूंगा

June 7, 2025
अवागढ़ में 5 वर्षीय बालिका का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका, एटा में अधिवक्ता के साथ लूट

अवागढ़ में 5 वर्षीय बालिका का शव मिला, दुष्कर्म की आशंका, एटा में अधिवक्ता के साथ लूट

February 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे
  • इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली
  • जरार में हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डाली डकैती
  • जमीन की पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दो पक्षों में चले लाठी- डंडे
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.