• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पीएम और राजभवन में पत्र लिखकर विश्वविद्यालय अधिवक्ता ने कहा- भुगतान हो या ना हो रिश्वत नहीं दूंगा

पीएम और राजभवन में पत्र लिखकर विश्वविद्यालय अधिवक्ता ने कहा- भुगतान हो या ना हो रिश्वत नहीं दूंगा

बोले उनके पास विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के अनगिनत साक्ष्य हैं

June 7, 2025
in administration, Agra, Corruption, Education

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ही विधिक सलाहकार के द्वारा विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार की प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राजभवन में की गई शिकायत सुर्खियों में छाई हुई है। शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अगर मामले में जांच हुई तो कई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

प्रधानमंत्री से की गई शिकायत में उन्होंने यह लिखा है कि प्रधानमंत्री जी के भाषणों में सुना है कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ना होगा। देश की सभी समस्याओं की जड़ भ्रष्टाचार है। भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मोदी सरकार ने हर संस्था के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया जो भ्रष्टाचार में लिप्त है। भ्रष्ट राजनेताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। इसके साथ ही रिश्वत लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है, लेकिन उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भ्रष्टाचार को खुलेआम दबंगई से अंजाम दिया जा रहा है।  डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय में जिस तरह भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। वह आश्चर्यचकित करने वाला है। उन्होंने पूर्व में कुलाधिपति की ओर से उनकी शिकायत पर कराई गई जांच की रिपोर्ट भी उन्हें भेजी है। इसमें उनके बिलों की भुगतान के लिए कहा गया है। लेकिन विश्वविद्यालय के अधिकारियों द्वारा उनसे कमीशन मांगा जा रहा है। उन्होंने लिखा है कि उनके बिलों का भुगतान हो या ना हो मैं रिश्वत नहीं दूंगा। मैं ऐसे परिवार से हूं जहां रिश्वत जैसे मूल्यों का कोई मतलब नहीं है। उनके पिता जज थे। इसके साथ ही उनके परिवार से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज और एक अन्य यूपी के डीजीपी भी रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वर्ष 2011 से उन्होंने कोई भी गलत कार्य किया हो, विश्वविद्यालय के खिलाफ कोई विपरीत आदेश पारित हुआ हो या उनके द्वारा जिन वादों की पैरवी की गई है उन वादों में विश्वविद्यालय कोई केस हारा हो तो जो सजा दी जाए। वह उसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि सुल्तानगंज कैंपस की जमीन भू माफिया द्वारा कब्जा कर ली गई थी। यह अरबों रुपए की थी। 1990 से इसका सिविल वाद चल रहा था। हाईकोर्ट से विश्वविद्यालय के पक्ष में निर्णय कराया। मौके पर खड़े होकर भूमाफियाओं से यह जमीन मुक्त कराई। इसके साथ ही सत्र 2008-09 में विश्वविद्यालय का खाता कुर्क करके सेल टैक्स ने साढ़े आठ करोड रुपए निकाल लिए थे। यह वापस कराए। बिजली विभाग ने विश्वविद्यालय के ऊपर एक करोड़ 58 लाख की रिकवरी निकाल दी थी। कोर्ट में दलील देकर यह रिकवरी निरस्त कराई। कमर्शियल कोर्ट व जिला जज कोर्ट से विश्वविद्यालय के पक्ष में कई केस जिताए जिससे विश्वविद्यालय को करोड़ों रुपए का लाभ हुआ। उन्होंने अपने पत्र में यह भी कहा है मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पूर्व की भांति उच्च स्तरीय जांच समिति बनाई जाती है तो मेरे पास विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के अनगिनत साक्ष्य हैं जिसे देखकर आप अचंभित रह जाएंगे। विश्वविद्यालय के कई कर्मचारी अधिकारी और प्रोफेसर हैं जो विश्वविद्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के संबंध में शपथ पत्र भी देने को तैयार हैं।

Previous Post

पढ़ने वाले छात्रों को गांजा बेचने वाले दो तस्कर किए गिरफ्तार

Next Post

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति को निकला विज्ञापन

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति को निकला विज्ञापन

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति पद पर नियुक्ति को निकला विज्ञापन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

October 21, 2023
नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल की जिलाधिकारी ने की दो दिन की छुट्टी

नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल की जिलाधिकारी ने की दो दिन की छुट्टी

December 26, 2022
सांसद नवीन जैन ने आचार्य विद्यासागर महाराज को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सम्मान प्रदान करने की उठाई मांग

सांसद नवीन जैन ने आचार्य विद्यासागर महाराज को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ सम्मान प्रदान करने की उठाई मांग

November 19, 2025
आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

आगरा में थर्ड डिग्री का एक और मामला: आरोप है सिकंदरा पुलिस ने महिला को लात-घूसों बेल्टों से पीटा, मेडिकल में चोटों की पुष्टि, FIR के आदेश

June 8, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.