• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

मारपीट के आरोपियों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने घेरी संजय प्लेस पुलिस चौकी, मुर्दाबाद के लगाए नारे

चौकी प्रभारी की कार्यशैली को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश

June 15, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। मारपीट के आरोपियों को पुलिस द्वारा छोड़े जाने का आरोप लगाते हुए  सोमवार को हरीपर्वत थाने की संजय प्लेस पुलिस चौकी का व्यापारियों ने घेराव कर लिया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ धरना देते हुए मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। चौकी प्रभारी की कार्यशैली को लेकर वह भारी आक्रोशित थे। दूसरी ओर वाल्मीकि समाज के लोगों ने भी व्यापारियों के खिलाफ मोर्चा खोला। उनका आरोप है पुलिस ने उनकी भी सुनवाई नहीं की।

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे आकाशदीप नॉनवेज होटल में दो दिन पहले होटल पर काम करने वाले कर्मचारी कंप्यूटर मार्केट में गए थे। वहां पर वह टॉयलेट कर रहे थे। व्यापारियों ने इस बात का विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कंप्यूटर मार्केट के लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद होटल कर्मचारी अपने साथियों को बुला लाया। उन्होंने मार्केट में तोड़फोड़ कर दी। दुकानों के शीशे तक फोड़ दिए गए। इसके साथ ही एक कंप्यूटर की दुकान पर काम करने वाले राहुल नाम के युवक को इस कदर पीटा गया कि उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वह आईसीयू में भर्ती है। कंप्यूटर मार्केट के व्यापारियों का आरोप है कि विवाद के बाद पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई की। घायल युवक की भी कोई सुनवाई नहीं की। पीटने वाले आरोपियों को भी छोड़ दिया। आरोप है उधर होटल संचालक दो दिन से युवकों को बुलाकर उन्हें धमकी दिलवा रहा है। सोमवार को भी कुछ युवक लाठी डंडे लेकर खड़े हुए थे। इस बात को लेकर व्यापारियों का आक्रोश फूट गया। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया और चौकी के सामने सड़क पर बैठ गए। व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया की चौकी के पीछे मॉडल शॉप है। पुलिस पैसा लेकर यहां पर पार्किंग और सड़कों पर बाहर बार खुलवाए हुए हैं। लोग सड़कों पर गाड़ियों के अंदर बैठकर  शराब पीते हैं। इधर होटल कर्मचारियों के समर्थन में भी वाल्मीकि समाज के कई लोग आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कर्मचारी के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की है।

Previous Post

इरादतनगर में बदमाशों ने आभूषण से भरा थैला लूटने के लिए सर्राफ को मारी गोली

Next Post

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

Related Posts

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

Next Post
आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

आगरा कॉलेज के सामने एमजी रोड पर बनी मजार को शिफ्ट किया गया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पत्नियों के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर तलवार से बोला हमला, घायल

पत्नियों के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई पर तलवार से बोला हमला, घायल

May 5, 2023
पेपर लीक मामला: परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर हंगामा

पेपर लीक मामला: परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर हंगामा

May 14, 2022
जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

शब्बीर अब्बास बने आगरा उत्तर से बसपा उम्मीदवार

January 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
  • आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.