• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मेट्रो के निर्माण से मोती कटरा क्षेत्र के मकानों में आई दरार

मेट्रो के निर्माण से मोती कटरा क्षेत्र के मकानों में आई दरार

मकान स्वामियों से मिले कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय

November 1, 2024
in accident, administration, Agra, Development, disaster

आगरा। आगरा में चल रहे मेट्रो निर्माण की वजह से शहर के कई इलाकों में जर्जर और पुराने मकानों में दरारें आ रहीं हैं। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण की वजह से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मोती कटरा में कई मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्र में भ्रमण कर मकानों की स्थिति और नुकसान के बारे में जानकारी ली।

दक्षिण विधानसभा के मोती कटरा क्षेत्र में पहुंचकर उपाध्याय ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवारों की हुई क्षति का नुकसान आंकलन की बात कही। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के लिए संकल्पित है लेकिन किसी भी जन सामान्य का नुकसान विकास कार्य की वजह से नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश सरकार आप लोगों के साथ है। सरकार और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि शहर का पुराना इलाका होने की वजह से मोती कटरा क्षेत्र में मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और कई मकानों में दरारें आई हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा मेट्रो प्रशासन की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के कई मकान गिरने की स्थिति में है जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मेट्रो निर्माण में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से अभी तक पीड़ित परिवार से मुलाकात ना करने पर कैबिनेट मंत्री ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर सर्किट हाउस में जिलाधिकारी और आगरा मेट्रो कॉरपोरेशन के जिम्मेदार अधिकारियों को बुलाया है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ विधायक प्रतिनिधि ओम प्रताप सिंह, कन्हैया लाल कुशवाहा, ठाकुर रणवीर सिंह, डॉ मनोज गोस्वामी, पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति, रणवीर सिंह, मुकेश गुप्ता, महेंद्र भाटी, सहदेव वर्मा बंसी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Previous Post

हाथरस: सड़क हादसे में आगरा के कारोबारी परिवार के चार लोगों की मौत

Next Post

मेट्रो निर्माण की वजह से हुए नुकसान की गृह स्वामियों को भरपाई करे मेट्रो प्रशासन: योगेंद्र उपाध्याय

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
मेट्रो निर्माण की वजह से हुए नुकसान की गृह स्वामियों को भरपाई करे मेट्रो प्रशासन: योगेंद्र उपाध्याय

मेट्रो निर्माण की वजह से हुए नुकसान की गृह स्वामियों को भरपाई करे मेट्रो प्रशासन: योगेंद्र उपाध्याय

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पेठा फर्म द्वारा मिलावटी नमकीन बेचने पर सवा लाख रुपए का कोर्ट ने लगाया जुर्माना

पेठा फर्म द्वारा मिलावटी नमकीन बेचने पर सवा लाख रुपए का कोर्ट ने लगाया जुर्माना

January 9, 2024
चाट चौपाटी में चखें चाट का स्वाद: प्रो. बघेल

चाट चौपाटी में चखें चाट का स्वाद: प्रो. बघेल

February 11, 2023
पिनाहट में बुजुर्ग महिला की हत्या से फैली सनसनी

पिनाहट में बुजुर्ग महिला की हत्या से फैली सनसनी

August 31, 2022
मोटर साइकिल और मोबाइल लूट करने वाले बदमाशों से एकता पुलिस की हुई मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

मोटर साइकिल और मोबाइल लूट करने वाले बदमाशों से एकता पुलिस की हुई मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली

November 26, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.