• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मेट्रो निर्माण की वजह से हुए नुकसान की गृह स्वामियों को भरपाई करे मेट्रो प्रशासन: योगेंद्र उपाध्याय

मेट्रो निर्माण की वजह से हुए नुकसान की गृह स्वामियों को भरपाई करे मेट्रो प्रशासन: योगेंद्र उपाध्याय

टेक्निकल टीम मौके पर मौके पर जाकर क्षतिपूर्ति का करें आकलन

November 2, 2024
in administration, Agra, Development, disaster

आगरा। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से आगरा में चल रही आवागमन सुगम करने की मेट्रो परियोजना से आगरा के लोगों को आने वाले दिनों में बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में चल रहे मेट्रो निर्माण की वजह से शहर के कई इलाकों में जर्जर और पुराने मकानों में दरारें आ रहीं हैं। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण की वजह से दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मोती कटरा में कई मकान क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने क्षेत्र में भ्रमण कर मकानों की स्थिति और नुकसान के बारे में जानकारी ली थी। क्षेत्र में हुए नुकसान और जनता की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सर्किट हाउस में जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी व मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक की।

योगेंद्र उपाध्याय ने जिलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवारों की हुई क्षति का नुकसान आंकलन की बात कही। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विकास के लिए संकल्पित है लेकिन किसी भी जन सामान्य का नुकसान विकास कार्य की वजह से नहीं होने दिया जाएगा। योगेंद्र उपाध्याय ने मेट्रो अधिकारियों को बताया कि मेट्रो निर्माण की वजह से मोती कटरा क्षेत्र में सीवर समस्या भी उत्पन्न हुई है जिसका नगर निगम से मिलकर समाधान कराया जाए। जिन मकानों में नुकसान हुआ है इसकी क्षतिपूर्ति मेट्रो कॉरपोरेशन के अधिकारियों द्वारा की जाए। कैबिनेट मंत्री ने कहा मेट्रो प्रशासन की लापरवाही की वजह से क्षेत्र के कई मकान गिरने की स्थिति में है जिसकी वजह से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मेट्रो निर्माण में जिम्मेदार अधिकारियों की और से अभी तक पीड़ित परिवार से मुलाकात ना करने पर कैबिनेट मंत्री ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा ऐसा हरगिज नहीं होने दिया जाएगा।

निर्माण दाई संस्था की टेक्निकल टीम मौके पर करे मुआयना
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा मोती कटरा क्षेत्र में मेट्रो निर्माण की वजह से घरों में आई दरार और मकान के क्षतिग्रस्त होने का नुकसान लोक निर्माण विभाग एवं अन्य किसी सरकारी निर्माण दाई संस्था की तकनीकी टीम से कराया जाए। क्षतिपूर्ति आकलन के बाद पीड़ित गृह स्वामियों को मेट्रो कॉरपोरेशन की ओर से मुआवजा और राहत प्रदान की जाए। ज्यादा क्षतिग्रस्त हुए मकान स्वामियों के रहने की व्यवस्था भी मेट्रो कॉरपोरेशन की ओर से कराई जाए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मेट्रो के प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष मिश्रा, मेट्रो के पीडी अरविंद राय, पार्षद मुन्ना सिंह प्रजापति, सुनील करमचंदानी रितेश शुक्ला, संतोष चाहर मौजूद रहे।

Previous Post

मेट्रो के निर्माण से मोती कटरा क्षेत्र के मकानों में आई दरार

Next Post

हार्डवेयर कारोबारी के घर में पांच मौत के बाद नटराजपुरम में रहा सन्नाटा

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
हार्डवेयर कारोबारी के घर में पांच मौत के बाद नटराजपुरम में रहा सन्नाटा

हार्डवेयर कारोबारी के घर में पांच मौत के बाद नटराजपुरम में रहा सन्नाटा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का एक और इनामी हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा

लग्जरी गाड़ी चोरी करने वाले गिरोह का एक और इनामी हरीपर्वत पुलिस ने पकड़ा

October 21, 2022
अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

September 17, 2026
कर्जा होने के चलते युवक हो गया था गायब, वृंदावन में मिला नारियल पानी पीते हुए

कर्जा होने के चलते युवक हो गया था गायब, वृंदावन में मिला नारियल पानी पीते हुए

October 7, 2022
मोबाइल के विवाद में सराफ की पीट-पीटकर हत्या

मोबाइल के विवाद में सराफ की पीट-पीटकर हत्या

November 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.