• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

अछनेरा में लगातार चोरियां होने पर ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर हटाए गए

इंस्पेक्टर एक भी चोरी नहीं खोल पा रहे थे, चोर लगातार उन्हें चुनौती दे रहे थे

September 17, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। अछनेरा थाने में लगातार चोरियां होने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए इंस्पेक्टर विजय सिंह चंदेल को चार्ज से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अपर पुलिस आयुक्त कार्यालय में तैनात सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को भेजा गया है। कुलदीप सिंह को तीन साल बाद चार्ज मिला है। चर्चा है फिरोजाबाद में उनके व कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विजिलेंस ने शराब माफिया से रिश्वत लेने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे से उनका नाम निकलने के बाद उनका चार्ज के लिए अनुमोदन हो गया। इसके बाद उन्हें चार्ज मिला है।

अछनेरा क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस एक भी चोरी नहीं खोल पा रही है। जो चोरियां हुईं उनमें फरह रोड स्थित बुर्जा वाले हनुमान मंदिर से दानपेटी चोरी हुई। चामड़ माता मंदिर से घंटा चोरी हुआ। कचौरा क्षेत्र से भैंस चोरी हुई। नगला जाहरिया, गोबरा और झारौठी में भी चोरी हुई। नगला जाहरिया में दो भाइयों के घरों को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए। झारौठी गांव में एक फौजी परिवार के घर से करीब 45 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी हुए। झारौठी के दूसरे मकान में 66 हजार रुपये नकद और चांदी के जेवरात चोरी हुए। हर घटना के बाद इंस्पेक्टर विजय सिंह वर्मा चंदेल एक ही बात बोलते थे कि पुलिस खुलासे में जुटी है। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने विजय कुमार वर्मा चंदेल को हटा दिया। एसआई कुलदीप कुमार को तीन साल बाद किसी थाने का प्रभार मिला है। वर्ष 2020 में फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हुई थी। इस मामले की जांच में पुलिस कर्मी और आबकारी विभाग के लोग फंसे थे। आरोप लगा था कि शराब माफिया से महीनेदारी ली जाती थी। पूरे प्रकरण की जांच विजिलेंस को मिली थी। दिसंबर 2023 में विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में तत्कालीन थाना प्रभारी खैरगढ़ मुस्तकीम अली, एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह सहित दस लोगों को नामजद किया था। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के अभाव में एसआई कुलदीप सिंह का नाम मुकदमे से निकल गया था। अन्य के खिलाफ चार्जशीट गई थी। जब मुकदमा लिखा गया कुलदीप सिंह आगरा कमिश्नरेट में एसओ बरहन थे। उन्हें मुकदमा लिखा जाने के बाद थाने से हटा दिया गया था। लगभग तीन साल बाद उन्हें फिर चार्ज मिला है।

Previous Post

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

Next Post

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

Related Posts

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

November 2, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण की ग्रेटर आगरा परियोजना रायपुर एवं रहनकलां के अन्तर्गत गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों का ऑनलाइन...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

Next Post
सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

इंस्पेक्टर को नहीं था गीता का ज्ञान, कमिश्नर के श्लोक पूछने पर हुए परेशान

इंस्पेक्टर को नहीं था गीता का ज्ञान, कमिश्नर के श्लोक पूछने पर हुए परेशान

June 4, 2025
महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईएसबीटी से चार स्पेशल बसें

महाकुंभ प्रयागराज के लिए आईएसबीटी से चार स्पेशल बसें

January 11, 2025
पिनाहट हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

पिनाहट हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

July 8, 2022
विश्वयुद्ध की आशंका- नाटो ने हस्तक्षेप किया तो यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रूस

विश्वयुद्ध की आशंका- नाटो ने हस्तक्षेप किया तो यूक्रेन पर परमाणु हमला कर सकता है रूस

March 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा
  • ग्रेटर आगरा में गोमतीपुरम टाउनशिप के आवासीय भूखण्डों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.