• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पिनाहट हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

पिनाहट हत्याकांड को अंजाम देने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

रेकी के बाद दिया था वारदात को अंजाम, दिवाली पर भी बनाई थी डकैती की योजना

July 8, 2022
in Agra, Crime, National

आगरा। पिनाहट में हुए दोहरे हत्याकांड और डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या और डकैती को अंजाम देने वाले चार बदमाश पकड़ कर जेल भेज दिए गए हैं। बदमाशों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों की एसएसपी ने पीठ थपथपाई है। 

तीन जुलाई को पिनाहट कस्बा में सुरेश चंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा का शव उनके आवास में मिला था। दोनों की हत्या कर घर में डकैती डाली गई थी। मौके पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी पहुंचे थे। बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस हत्या और डकैती डालने वाले बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई थी।  सीसीटीवी में कैद हुए एक बदमाश की शिनाख्त शेरा के रूप में हुई। शेरा की निशानदेही पर पुलिस ने  गोलू, विपिन, महेंद्र को भी पकड़ लिया।  पूछताछ में गोलू और विपिन ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि घर में दो बुजुर्ग लोग ही रहते हैं। यहां डकैती को बड़ी आसानी से अंजाम दिया जा सकता है। दिवाली के समय भी हमने घर की रेकी की थी। किसी कारणवश डकैती को अंजाम नहीं दे सके थे। 2 जुलाई की रात हम घर में डकैती डालने के लिए पहुंचे। सबसे पहले हम जब घर में गए तो वहां से इनवर्टर की बैटरी चोरी करने की कोशिश की। बैटरी भारी होने के कारण हम बाहर आ गए। दोबारा से चोरी की रणनीति बनाकर अंदर गए। आवाज सुनकर सुरेश चंद गुप्ता और कृष्णा जाग गए। इसके बाद हमने सुरेश चंद गुप्ता और कृष्णा की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद 1,51,000 और आभूषण लेकर वहां से भाग गए।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इनका एक साथी मंगल सिंह निवासी मुस्कुरा अभी फरार है। पुलिस उसको गिरफ्तार करने के लिए भी दबिश दे रही है। पुलिस ने चारों बदमाशों के पास से 97000 नगद और कुछ सोने के आभूषण बरामद किए हैं। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को 25 हजार का इनाम भी दिया है। बदमाशों को पकड़ने वालों में स्वाट टीम के प्रभारी विनोद कुमार, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, थानाध्यक्ष पिनाहट कुलदीप सिंह,  सीआईडब्लू प्रभारी प्रदीप कुमार, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा, स्वाट टीम के एसआई अजय कुमार, हेड कांस्टेबल आदेश त्रिपाठी, सूर्य प्रताप भदोरिया, वसीम अकरम आदि शामिल रहे।

बदमाशों को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को 25 हजार का इनाम देते हुए एसएसपी प्रभाकर चौधरी।
Previous Post

कांग्रेस नेता राज बब्बर को एमपी एमएलए कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

Next Post

रितिका हत्याकांड: फरार आरोपी चेतन और अनवर पुलिस ने दबोचे

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
रितिका हत्याकांड: फरार आरोपी चेतन और अनवर पुलिस ने दबोचे

रितिका हत्याकांड: फरार आरोपी चेतन और अनवर पुलिस ने दबोचे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी बनकर जेवरात पहनी हुई महिलाओं को निशाना बनाता था ईरानी गैंग

यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी बनकर जेवरात पहनी हुई महिलाओं को निशाना बनाता था ईरानी गैंग

February 3, 2022
महिला ने की शिकायत – सत्संगी पुलिस से बचने को छोटे बच्चों को कर देते हैं आगे

महिला ने की शिकायत – सत्संगी पुलिस से बचने को छोटे बच्चों को कर देते हैं आगे

September 25, 2023
फेसबुक पर हुई अनजान दोस्ती धीरे-धीरे व्हाट्सऐप और टेलीग्राम तक पहुंची, दस लाख ठगे

फेसबुक पर हुई अनजान दोस्ती धीरे-धीरे व्हाट्सऐप और टेलीग्राम तक पहुंची, दस लाख ठगे

December 11, 2025
मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

मीट एट आगरा : 2000 करोड़ के संभावित कारोबार की रखी आधारशिला

October 29, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.