आगरा। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर को लखनऊ कोर्ट ने 26 साल पुराने एक मामले में दो साल की सजा सुनाई है।
कांग्रेसी नेता राज बब्बर को एमपी एमएलए कोर्ट ने विधानसभा चुनाव में मतदान अधिकारी व अन्य से मारपीट समेत अन्य मामलों में दोषी ठहराते हुए यह सजा सुनाई है। साथ ही 6500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर उन्हें 15 दिन और जेल में काटने होंगे।











